बीमारी से परेशान पति ने कर दी पत्नी की हत्या

Man murder his sickness wife and missing by writing a note
बीमारी से परेशान पति ने कर दी पत्नी की हत्या
बीमारी से परेशान पति ने कर दी पत्नी की हत्या

डिजिटल डेस्क, पुणे। बीमार पत्नी से परेशान पति ने उसकी गला काटकर हत्या कर दी। वारदात शुक्रवार को वानवड़ी इलाके में सामने आई। पुलिस ने बताया कि देविंदर कौर बिंद्रा (66) की हत्या कर दी गई हैं। घटना को लेकर वानवड़ी पुलिस थाने में हरविंदर सिंह बिंद्रा (78) पर मामला दर्ज किया गया है। हरविंदर भाग गए है। पुलिस उन्हें ढूंढ रही है। 

वानवड़ी बाजार चौकी स्थित फ्लॉवर वैली लोटस बिल्डिंग में बिंद्रा दंपति रहते थे। देविंदर कौर हमेशा बीमार हुआ करती थीं। उनकी बीमारी से हरविंदर काफी परेशान हो गए थे। पत्नी को संभालने के लिए असमर्थ महसूस कर हरविंदर ने चाकू से गला काटकर उनकी हत्या कर दी। हरविंदर ने घटना को अंजाम देने से पहले एक चिठ्ठी भी लिखी है, जिसमें कहा है कि देविंदर कौर हमेशा बीमार होने के कारण उन्हें मैं संभल नहीं सकता। इसलिए मैं खुद उनकी हत्या कर रहा हूं। उसके लिए किसी को भी जिम्मेदार नहीं ठहराया जाए। मैं भी आत्महत्या करने वाला हूं। चिठ्ठी घर पर छोड़ हरविंदर भाग गए। पुलिस उन्हें ढूंढ रही है।

Created On :   2 Aug 2019 1:53 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story