प्रेम जाल में फंसाकर करता रहा दुष्कर्म, शादी की बात करने पर मुकरा

Man raping a girl over six year by promising marriage
प्रेम जाल में फंसाकर करता रहा दुष्कर्म, शादी की बात करने पर मुकरा
प्रेम जाल में फंसाकर करता रहा दुष्कर्म, शादी की बात करने पर मुकरा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। एक युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाकर उसका लगातार यौन शोषण करने व फिर शादी से मुकरने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  एक छात्रा को शादी के सपने दिखाकर  आरोपी युवक ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया और जब युवती ने शादी की बाद की तो  शादी करने से इंकार कर दिया। मामले में  आरोपी के खिलाफ हुड़केश्वर पुलिस ने  दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। आरोपी निखिल दिनकर प्राजले (31), निवासी साईं मंदिर के पास अयोध्या नगर है। 

पीड़िता का आरोप है कि, आरोपी निखिल और उसके बीच करीब 7 साल से प्रेम संबंध हैं, जब वह 15 वर्ष की थी, तब निखिल ने उसे उमरेड रोड पर एक स्कूल में डांस कार्यक्रम के दौरान मुलाकात होने पर अपने प्रेम का इजहार किया था। उसके बाद दोनों के बीच प्रेम संबंध जुड़ गए, तब से आरोपी उसे शादी के सपने दिखाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा है। गर्भवती होने पर आरोपी ने अप्रैल माह में पीड़िता का गर्भपात भी कराया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार 22 वर्षीय युवती ने आरोपी निखिल के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी जब वह 15 वर्ष की थी, तभी से शादी के सपने दिखाकर उसका शोषण करता आ रहा था। जब उससे शादी करने की बात की तो उसने साफ इंकार कर दिया। पीड़िता के अनुसार वह बी.कॉम. अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रही है। आरोपी निखिल इंजीनियरिंग कर चुका है, लेकिन बेरोजगार है। करीब 7 साल पहले दोनों की मुलाकात होने के बाद दोस्ती हुई थी। एक बार दोनों थाने में भी गए थे, तब निखिल ने शादी करने की बात की थी। पीड़िता की शिकायत के बाद आरोपी निखिल फरार है। हुड़केश्वर के वरिष्ठ थानेदार संदीप भोसले के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक लहाने ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी निखिल प्राजले के खिलाफ धारा 376,(2)(एन),506 व सहधारा 12 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

Created On :   31 May 2019 10:35 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story