ऑरेंज सिटी में मैंगो फेस्टिवल की धूम, दी गई रेसिपीज की जानकारी

Mango festival organised in Orange City, Mayor Nanda Jichkar inaugurated
ऑरेंज सिटी में मैंगो फेस्टिवल की धूम, दी गई रेसिपीज की जानकारी
ऑरेंज सिटी में मैंगो फेस्टिवल की धूम, दी गई रेसिपीज की जानकारी

डिजिटल डेस्क,नागपुर। गर्मी हो और मैंगो की बात न हो। मैंगो शेक, मैंगो बर्फी तो आम है पर मैंगो बिरयानी, मैंगो थालीपीठ बहुत ही यूनिक डिश है। जब मैंगो बिरयानी और मैंगो थालीपीठ बना रहा था तो सभी महिलाओं में उसके पूरे होने का इंतजार था ताकि सभी उसका स्वाद ले सकें। रेसिपी जानकर सभी इस अपने घर में ट्राय करने की बात कह रही थी। 

मैंगो से बनने वाली रेसिपीज बताई
तेजस्विनी महिला मंच द्वारा  बर्डी स्थित ग्लोकल स्क्वेयर मॉल में मैंगो फेस्टिवल के पहले दिन आम के व्यंजन की कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें शेफ नीरज जैन ने मैंगो से बनने वाली रेसिपीज के बारे में बताया। कार्यक्रम का शुभारंभ महापौर नंदा जिचकार, महिला एवं बाल कल्याण विकास सभापति प्रगति पाटिल, समाज सेविका वृंदा ठाकरे तथा नगर सेविका दर्शिनी धवड़ द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। महापौर नंदा जिचकार ने कहा कि एक ही मंच पर सभी महिलाओं को एकत्र देखकर बहुत ही अच्छा लग रहा है। मैंने देखा है कि जब महिलाओं ग्रुप एकत्र होता है तो कुछ नया जरूर करते है। एकता में ही शक्ति होती है।

यह बात सभी जानते है। इस तरह का कॉन्सेप्ट बहुत ही यूनिक है। ऑरेंज सिटी में मैंगो फेस्टिवल सुनकर ही बहुत अच्छा लगा। कार्यक्रम में मंडल तेजस्विनी महिला मंडल अध्यक्ष आशा सारडा, अध्यक्ष किरण मूंदडा, उपाध्यक्ष सुषमा बंग, सचिव अंजू मंत्री, कोषाध्यक्ष कल्पना मोहता, संगीता मंत्री, शीतल मंुधडा, पूजा राठी, मंजू चांडक, रुचि चांडक, राखी मूंदड़ा, निशी सांवल, लेखा जडिया, राखी मूंदडा, संगीता भट्टड, वीना बंग मौजूद थीं। 

स्टॉल्स में की खरीददारी
जब भी महिलाएं कहीं जाती है तो शॉपिंग जरूर करती है। मैंगो फेस्टिवल में छोटे स्तर पर कार्य करने वाली महिलाओं द्वारा घरेलु खाद्य सामग्री पापड़, अचार, बड़ी, मिर्च, मसाला के साथ अन्य वस्तुओं के स्टॉल लगाए, जिसमें सभी महिलाओं ने खरीददारी की। इसके साथ महिलाअों का जमघट ब्यूटी प्रोडक्ट के स्टॉल पर भी लगा रहा। 

10 महिला मंडल और 4 किटी ग्रुप बने हिस्सा
मैंगो फेस्टिवल में शहर के 10 महिला मंडल और 4 किटी ग्रुप भी इस आयोजन में जुड़े। सभी ग्रुप की प्रेसीडेंट का इंट्रोक्शन कराया गया। साथ ही मुंबई से मंगाई मैंगो कुल्फी का सभी की दी गई। मैंगो फेस्टिवल में जो भी शामिल रहें उन्हें रिटर्न गिफ्ट में मैंगो दिए गए। सभी महिलाएं मैंगो कुल्फी और मैंगो खाकर खुश हो गई। 
 

Created On :   28 April 2018 4:28 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story