मनुष्य का मस्तिष्क एक मिनट में दर्जनों विचारों को जन्म देता है : बियानी

Mans brain gives birth to dozens of ideas in a minute: Biyani
मनुष्य का मस्तिष्क एक मिनट में दर्जनों विचारों को जन्म देता है : बियानी
मनुष्य का मस्तिष्क एक मिनट में दर्जनों विचारों को जन्म देता है : बियानी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। मुझे विश्वास है कि आप सभी अपने सपनों को साकार कर बड़े बदलाव लाएंगे। केवल मनुष्य को ही सोच-विचार, सपने देखना और उन्हें साकार करने का गुण प्राप्त है। आपका व्यवहार आपके परिणाम को आकार देता है। इन दोनों में सामंजस्य होना आवश्यक है। एक मनुष्य का मस्तिष्क एक मिनट में दर्जनों विचारों का जन्म देता है, लेकिन इसमें से ज्यादातर विचार नकारात्मक होते हैं। यह आत्मविश्वास और असुरक्षा के कारण होता है। सफलता हमेशा काबिलियत पर निर्भर करती है, जिससे नकारात्मक विचार भी समाप्त हो जाते हैं। यह बात मुख्य अतिथि फ्यूचर ग्रुप के सीईओ किशोर बियानी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए दीक्षांत समारोह में कही। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट का तीसरा दीक्षांत समारोह चिटणविस सेंटर में आयोजित किया गया।

जल्द ही तैयार होगा आईआईएम कैंपस
आईआईएम का अगला बैच 130 विद्यार्थियों का है। आईआईएम वीएनआईटी परिसर में संचालित किया जा रहा है। जल्द ही नागपुर में आईआईएम का कैंपस होगा, जिसका भूमिपूजन हो चुका है। अभी विद्यार्थियों को वीएनआईटी के होस्टल में सुविधा दी गई है, साथ ही सरकारी छात्रावास का भी नवीनीकरण कार्य जारी है, जिससे विद्यार्थियों की संख्या बढ़ने पर उन्हें वहां पर सुविधा दी जाएगी। 

भावना और जुनून में संतुलन जरूरी
कार्यक्रम के अतिथि सी. पी. गुर्नानी ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आपको आपकी भावना और जुनून के बीच संतुलन बनाना आवश्यक है। यदि सचिन तेंडुलकर अपनी भावना और इगो को पैशन से जोड़ देते, तो वह आज इतने सफल क्रिकेटर नहीं होते। भारत अवसरों की भूमि है। भारत एक विकासशील देश है और आगे जा कर विद्यार्थियों के लिए और भी नए आयाम आएंगे। हम अपने नागपुर को देश में ही नहीं, पूरे विश्व में सबसे बेहतर बनाएंगे।

वैभव और यश को मिला गोल्ड मेडल
आईआईम द्वारा आयोजित दीक्षांत समारोह में एमबीए पोस्ट ग्रेजुएट विद्यार्थियों का दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 55 विद्यार्थियों को एमबीए पूर्ण होने पर उपाधि दी गई। विद्यार्थियों के साथ उनके माता-पिता भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में आईआईएम नागपुर बोर्ड ऑफ गवर्नर के चेयरमेन सी. पी. गुर्नानी अतिथि के रूप में मौजूद थे। साथ ही प्रो. एल. एस मूर्ति व अन्य शिक्षक अौर विद्यार्थी उपस्थित थे। बेस्ट स्कॉलर परफार्मेंस के लिए वैभव गुप्ता और बेस्ट आलराउंड परफार्मेंस के लिए यश प्रमोद ठाकुर को मुख्य अतिथि के हाथों गोल्ड मेडल दिया गया।
 

Created On :   16 April 2019 4:30 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story