मराठा आरक्षण : चाकण हिंसा मामले में पुलिस ने 15 लोगों को किया गिरफ्तार

Maratha reservation movement - 15 people arrested in Chakan violence case
मराठा आरक्षण : चाकण हिंसा मामले में पुलिस ने 15 लोगों को किया गिरफ्तार
मराठा आरक्षण : चाकण हिंसा मामले में पुलिस ने 15 लोगों को किया गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, पुणे। मराठा समाज को आरक्षण देने की मांग को लेकर सोमवार चाकण  बंद के दौरान पथराव और आगजनी जैसी घटनाओं को अंजाम देने के मामले में पुलिस ने 15 लोगों को गिरफ्तार किया। साथ ही तीन नाबालिग लड़कों को हिरासत में लिया हैं। गौरतलब है कि मराठा समाज को आरक्षण की मांग को लेकर मराठा क्रांति मोर्चा द्वारा बंद का आहवान किया था। आंदोलनकारियों ने सुबह शांतिपूर्ण माहौल में रास्ता रोको आंदोलन किया और मोर्चा निकाला था। लेकिन उसके बाद कुछ युवकों ने एसटी बस पर पथराव करना शुरू कर दिया था जिससे एक ही हंगामा मच गया था।

आंदोलन इतना हिंसक बना कि एसटी बस, निजी बस, निजी वाहन, दमकल विभाग की गाड़ियां, पुलिस की गाड़ियां आदि मिलाकर सौ से अधिक गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। जबकि 20 से अधिक वाहन जला दिए गए। लोगों द्वारा किए गए हमले में 2 डीवाईएसपी, 2 पुलिस निरीक्षक तथा 10 पुलिस कर्मी घायल हो गए। हालात बेकाबू होने के बाद धारा लगा दी गई। मंगलवार को पुलिस ने पांच हजार लोगों पर सामूहिक मामला दर्ज किया था। उसके बाद आंदोलनकारियों को ढूंढने के लिए पुलिस ने मानो कमर ही कस ली। 

सीसीटीवी फुटेज के जरिए आंदोलनकारियों को पकड़ना पुलिस ने शुरू किया है। गुरूवार को 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि तीन नाबालिग लड़कों को हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार 15 लोगों को खेड़ न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां सभी को 8 अगस्त तक पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया गया। 

Created On :   2 Aug 2018 3:34 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story