गुजरात में चूके शतक, महाराष्ट्र में अर्धशतक पार करना होगा मुश्किल 

Maratha society said in maharashtra bjp did not get fifty seats in election
गुजरात में चूके शतक, महाराष्ट्र में अर्धशतक पार करना होगा मुश्किल 
गुजरात में चूके शतक, महाराष्ट्र में अर्धशतक पार करना होगा मुश्किल 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश सरकार से नाराज चल रहे मराठा समाज ने गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली कम सीटों के बहाने सरकार को एक बार फिर से आरक्षण की याद दिलाई है। मराठा युवा क्रांति की तरफ से प्रदेश भाजपा के मुख्यालय के सामने एक पोस्टर लगाया गया है। जिसमें लिखा है कि गुजरात विधानसभा चुनाव में चूका सीटों का शतक इशारा समझिए।

मराठा समाज ने भाजपा को दी चेतावनी 
पोस्टर के मुताबिक यदि महाराष्ट्र में मराठा समाज की आरक्षण की मांग की उपेक्षा की गई तो प्रदेश में होने वाले अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा को सीटों का अर्धशतक पार करन पाना भी मुश्किल होगा। यही मराठा समाज की तरफ से करारा जवाब समझिएगा। मराठा युवा क्रांति ने भाजपा कार्यालय के अलावा महानगर के कई इलाकों में पोस्टर लगाए हैं। हालांकि इस पोस्टर पर किसी पदाधिकारी का नाम नहीं लिखा है।

मराठा समाज ने फिर उठाई आरक्षण की मांग
गुजरात विधानसभा चुनाव को भाजपा बहुमत मिला है। लेकिन पार्टी 99 सीटों पर सिमट गई है। मराठा समाज महाराष्ट्र में भाजपा को यही बात याद दिला रहा है। मराठा समाज की तरफ से आरक्षण की मांग को लेकर राज्य में 50 से अधिक बार मोर्चा निकाला गया है। नागपुर और मुंबई दोनों विधानमंडल पर मराठा समाज ने भव्य मोर्चा निकाला था। लेकिन मराठा समाज को आरक्षण की मांग पर अभी तक सरकार ने न्याय नहीं मिल पाया है। इस कारण मराठा समाज में भारी नाराजगी है। इसके मद्देनजर मराठा युवा क्रांति ने पोस्टर लगा करके सरकार को एक बार फिर से चेताया है।

Created On :   20 Dec 2017 5:36 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story