शादी में आए मेहमान की करंट लगने से मौत, महिला पर मामला दर्ज

Marriage guest died due to electric current, case filed on woman
शादी में आए मेहमान की करंट लगने से मौत, महिला पर मामला दर्ज
शादी में आए मेहमान की करंट लगने से मौत, महिला पर मामला दर्ज

डिजिटल डेस्क, नागपुर। बेटी को महिला ने अभी विदा ही किया था कि उसके घर आए एक मेहमान की करंट लगने से मौत हो गई। इस घटना के लिए महिला को जिम्मेदार ठहराया गया है। उस पर लापरवाही बरतने का आरोप है।  हिंगना थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार हिंगना तहसील अंतर्गत खड़की निवासी किसान शीलाबाई देवीदास उईके (42) है। शीलाबाई के पति का देहांत हो चुका है। 5 मई 2018 को शीलाबाई के पुत्री की शादी हुई थी। 

शादी में शामिल होने के लिए जूना बाबुलखेड़ा निवासी ऑटो चालक प्रवीण उर्फ सोनू प्रभाकर वाघे भी आया था। प्रवीण शीलाबाई का रिश्तेदार नहीं है, लेकिन उसके पड़ोस में ही शीलाबाई की बहन रहती है। बहन के घर में शीलबाई का आना जाना लगा होने से प्रवीण के परिवार के साथ भी उसके अच्छे संबंध हैं। इस कारण उसे भी शादी में आमंत्रित किया गया था। शादी के दूसरे दिन भी प्रवीण वहां पर रुक गया। चालू कूलर में पानी डालते वक्त अचानक प्रवीण को करंट लगा। इससे प्रवीण वहीं पर बेहोश होकर गिर पड़ा। गंभीर हालत में उसे अस्पताल भी ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जाता है कि हादसा अर्थिंग वायर में गड़बड़ी होने से हुआ। इससे कूलर में भी करंट आ गया था। घटना शीलाबाई के घर में होने से उसे घटित प्रकरण के लिए जिम्मेदार माना जा रहा है। उस पर सुरक्षा में लापरवाही बरतने का आरोप है। प्रकरण दर्ज किया गया है, जांच जारी है।

Created On :   23 Aug 2018 6:27 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story