विवाहिता ने छत पर जाकर लगाई फांसी, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Married woman hanged on terrace, police investigating the case
विवाहिता ने छत पर जाकर लगाई फांसी, मामले की जांच में जुटी पुलिस
विवाहिता ने छत पर जाकर लगाई फांसी, मामले की जांच में जुटी पुलिस

डिजिटल डेस्क, नागपुर। आधी रात में एक विवाहिता ने मकान की छत पर जाकर ओढ़नी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम स्वाति रोशन गायकवाड है। स्वाति और रोशन की करीब 11 माह पहले शादी हुई थी। रोशन वाहन चालक है। कोरोना के चलते लॉकडाउन शुरू है। इन दिनों सभी का कामकाज ठप पड़ा है। स्वाति ने खुदकुशी क्यों की? कारण अज्ञात है। स्वाति की मौत की खबर जब उसके मायके जलगांव पहुंची, तब उसके पिता ने कहा कि उनके आने तक उनकी बेटी का पोस्टमार्टम न किया जाए और न ही उसका अंतिम संस्कार किया जाए। घटना की जानकारी सबसे पहले वाडी पुलिस को दी गई। पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तब पता चला कि स्वाति गायकवाड गिट्‌टीखदान थाने के इलाके में रहती है। वाडी पुलिस ने गिट्‌टीखदान पुलिस को सूचना दी। उसके बाद गिट्‌टीखदान थाने का दल घटनास्थल पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने फिलहाल आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार

टेकड़ी वाड़ी सारीपुत्र नगर निवासी रोशन गायकवाड की पत्नी स्वाति गायकवाड ने बुधवार की आधी रात में घर की छत पर जाकर फांसी लगा ली। बुधवार को सारे कामकाज निपटाने के बाद स्वाति और उसके परिवार ने भोजन किया। रोशन के माता- पिता और भाई अपने कमरे में सोने चले गए। रोशन भी गहरी नींद में सोया हुआ था। बुधवार- गुरुवार की दरमियानी रात करीब 2.15 स्वाति ने घर की छत पर ओढनी लेकर गई और वहां पर एक एंगल में फंदा बांधकर आत्महत्या कर ली। जब रोशन बाथरूम के लिए उठा तो उसे स्वाति नजर नहीं आई। वह छत पर जाकर देखा तो उसे स्वाति फांसी के फंदे पर लटकी  दिखाई दी। रोशन के होश उड़ गए। रोशन ने अपने परिजनों को इस बारे में जानकारी दी। रोशन के पिता ने पुलिस कंट्रोल रूम को जानकारी दी। उसके बाद वाड़ी थाने की एक टीम घटनास्थल पहुंची, घटनास्थल गिट्टीखदान थाने की हद में होने के कारण वाडी पुलिस ने गिट्टीखदान पुलिस को जानकारी दी। सुबह करीब 4 बजे गिट्‌टीखदान पुलिस वहां पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। गिट्टीखदान पुलिस मामले की जांच कर रही है।


 

Created On :   1 May 2020 11:06 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story