सामूहिक सूर्य नमस्कार महायज्ञ

Mass Surya Namaskar Mahayagya was organized
सामूहिक सूर्य नमस्कार महायज्ञ
रामटेक सामूहिक सूर्य नमस्कार महायज्ञ

डिजिटल डेस्क, रामटेक। नगर में बसंत पंचमी व आजादी के अमृत महोत्सव पर सूर्य नमस्कार समिति रामटेक तहसील की ओर से सामूहिक सूर्य नमस्कार महायज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रीराम शिक्षण संस्था द्वारा संचालित सभी स्कूलों के मुख्याध्यापक, शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी तथा छात्र, छात्राएं उपस्थित थे। सहभागियों ने अनुशासनबद्ध सूर्य नमस्कार किए। मंच पर  प्रमुख अतिथि के रूप में पूर्व क्रीड़ा शिक्षक एवं प्राचार्य मोहन काटोले, अध्यक्ष उषा गेडेकर, मुख्याध्यापक जयदेव डडोरे, राहुल गवई, गोपाल मुर्हेकर, जीवन झिंगरे तथा सूर्य नमस्कार महायज्ञ समिति के जिला संयोजक बबलू यादव, उपस्थित थे। सफलतार्थ शिव संस्कृति मित्र मंडल के सभी पदाधिकारी, विद्याभारती, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, भारतीय शिक्षण मंडल, महिला समिति के पदाधिकारियों ने प्रयास किया।    

Created On :   11 Feb 2022 6:44 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story