उद्धव ने दिए जांच के आदेश- दोषियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई, पीएम सहित शाह ने जताया शोक

Massive fire broke out in Ahmednagars civil hospital, news of death of 10 patients
उद्धव ने दिए जांच के आदेश- दोषियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई, पीएम सहित शाह ने जताया शोक
अहमदनगर अस्पताल अग्निकांड उद्धव ने दिए जांच के आदेश- दोषियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई, पीएम सहित शाह ने जताया शोक

डिजिटल डेस्क, अहमदनगर। जिला अस्पताल के आईसीयू में आग लगने की दुर्घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने घटना पर शोक जताते हुए कहा कि इस मामले में लापरवाही करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शनिवार को अहमदनगर जिले के सिविल अस्पताल में आग लगने से 11 कोरोना मरीजों की मौत हो गई जबकि 13 से 14 लोग घायल हुए हैं। इन मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है। अस्पताल कर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने में जुट गए थे। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई थी। दमकलकर्मियों ने आग बुझाने में मशक्कत की।

नगर निगम के दमकल विभाग के साथ-साथ एमआईडीसी और फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। इसी बीच अस्पताल के चिकित्सा अधिकारियों तथा अन्य कर्मचारियों ने नागरिकों की मदद से आग लगने के बाद मरीजों को गहन चिकित्सा इकाई से बाहर निकाला। इमरजेंसी के मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। विधायक संग्राम जगताप, शिवसेना के पूर्व महापौर संभाजी कदम, पूर्व पार्षद अजिंक्य बोरकर और कई अन्य मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक अनुमान है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है।  

 

 

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए पूरे मामले की जांच का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री ने साफ किया है कि जिनकी लापरवाही से यह अग्निंकांड हुआ है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने जिले के पालक मंत्री हसन मुश्रीफ और मुख्य सचिव सीताराम कुंटे बात कर वहां पर उपचार करा रहे मरीजों पर ध्यान देने के लिए कहा है। सीएम उद्धव ठाकरे ने शोक जताया। उद्धव ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। सीएम के अलावा पीएम मोदी नरेंद्र मोदी ने भी घटना पर शोक जताया है।

राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी ने भी घटना पर दुख व्यक्त किया है।अहमदनगर के पालक मंत्री हसन मुश्रीफ ने 10 लोगों की जान जाने की पुष्टि की है। जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। मुश्रीफ ने दुर्घटना के लिए जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है। वे घटनास्थल का दौरा करने जाने वाले हैं।

विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने घटना की विस्तृत जांच कर दोषियों को कठोर से कठोर सजा देने की मांग की है। अहमदनगर के जिलाधिकार राजेंद्र भोसले ने बताया कि अस्पताल के आईसीयू में आग लगी, जहां कुल 17 कोरोना संक्रमित मरीजों का उपचार किया जा रहा था। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

 

गृह मंत्री अमित शाह ने जताई संवेदना 

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर दुर्घटना पर शोक जताया है। शाह ने कहा कि घटना बहुत दर्दनाक है और वे मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। गृह मंत्री शाह ने ट्विटर पर लिखा कि, महाराष्ट्र के अहमदनगर के सिविल अस्पताल में आग लगने से हुई हृदयविदारक दुर्घटना से अत्यंत व्यथित हूं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं, ईश्वर से घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।

Created On :   6 Nov 2021 9:19 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story