रबी फसल क्षेत्र में 22 फीसदी बढ़ोतरी का अनुमान, सीएम ने कहा - नहीं होने दी जाएगी खाद बीज की कमी

May be 22% increase in Rabi crop area, CM assure to farmers
रबी फसल क्षेत्र में 22 फीसदी बढ़ोतरी का अनुमान, सीएम ने कहा - नहीं होने दी जाएगी खाद बीज की कमी
रबी फसल क्षेत्र में 22 फीसदी बढ़ोतरी का अनुमान, सीएम ने कहा - नहीं होने दी जाएगी खाद बीज की कमी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश में रबी की फसल क्षेत्र में 22 प्रतिशत की बढ़ोतरी अपेक्षित है। इससे रबी फसल क्षेत्र 56.93 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 69.72 लाख हेक्टेयर क्षेत्र हो जाएगा। नागपुर, औरंगाबाद, नाशिक और लातूर विभाग में रबी फसल क्षेत्र में वृद्धि का अनुमान है। मंगलवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने राज्य अतिथिगृह सह्याद्री में रबी फसल सत्र की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने कहा कि रबी फसल के सत्र में बीज और खाद की कमी नहीं होने दी जाएगी। राष्ट्रीय अन्न सुरक्षा अभियान के तहत राज्य में 2 लाख 3 हजार 772 क्विंटल अनुदानित बीज का वितरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि रबी फसल सत्र के लिए 34.10 लाख मीट्रिक टन खाद की मांग है। खाद की आपूर्ति के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि रबी के फसल ज्वारी, गेहूं, मक्का, चना समेत अन्य फसलों के 10 लाख 92 हजार 763 क्विंटल बीज उपलब्ध हैं। यदि जरूरत पड़ी तो महाबीज के माध्यम से और बीज की खरीदी की जाएगी। इस बीच मुख्यमंत्री ने बेमौसम बारिश के कारण फसलों को हुए नुकसान का पंचानामा कर तत्काल मदद करने के लिए प्रशासन को मिशन मोड पर काम करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के जिस इलाकों में बेमौसम बारिश के कारण नुकसान हुआ है। ऐसे क्षेत्रों के किसानों को कृषि विभाग रबी की फसल सत्र में बीज और खाद की समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करे। बैठक में कृषि मंत्री डॉ. अनिल बोंडे, सहकारिता मंत्री सुभाष देशमुख, विपणन मंत्री राम शिंदे, कृषि राज्य मंत्री सदाभाऊ खोत मौजूद थे। 

   

Created On :   5 Nov 2019 4:12 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story