नागपुर की मेयर में है गजब का जज्बा, बनीं स्टूडेंट, एमए की तैयारी में जुटी

Mayor of Nagpur become an example of handwork, studying while working
नागपुर की मेयर में है गजब का जज्बा, बनीं स्टूडेंट, एमए की तैयारी में जुटी
नागपुर की मेयर में है गजब का जज्बा, बनीं स्टूडेंट, एमए की तैयारी में जुटी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। पूरे दिन मीटिंग्स व शहर की गतिविधियों में हिस्सा लेने के बावजूद शहर की प्रथम नागरिक महापौर नंदा ताई जिचकार साइकोलॉजी में एम.ए. कर रही हैं। इस जज्बे को सलाम करते हुए हमने उनसे बातें कीं तो कहा-शुरू से ही साइकोलॉजी विषय आकर्षित करता रहा है। मन में हमेशा से ही ये था कि वक्त मिलने पर इस विषय को जरूर पढूंगी। इग्नू के साथ शुरुआत की है, और ये यह एक अच्छी शुरुआत है। संडे को क्लास अटैंड करती हूं और प्रोजेक्ट वर्क भी पूरा करती हूं। महापौर नंदा ताई ने बताया कि वे जो भी ठान लेती हैं उसे पूरा जरूर करती हैं। हालांकि वे इससे पूर्व भी एम.एससी व बीएड कर चुकी हैं। 

बनीं मिसाल
अक्सर हम ये बोलते हैं कि जॉब है या घर पर बिजी हैं तो पढ़ाई करने का समय नहीं हैं। लेकिन महापौर नंदाताई को रोज कई कार्य होते हैं और वे सभी कार्यों को समय पर पूरा भी करती हैं। ऐसा करके शहर की प्रथम नागरिक ने संदेश दिया है कि लोग उन्हें मिसाल मान कर स्वयं को भी पढ़ाई के लिए प्रेरित करें।

मिलता है नॉलेज
महापौर नंदा जिचकार कहती हैं कि मुझे नई बातें और नया ज्ञान लेने में गर्व महसूस होता है। वैसे तो आजकल गूगल पर सभी तरह की जानकारी मिल जाती है, लेकिन इंटरनेट सीमित जानकारी देता है। मुझे व्यापक ज्ञान लेने की इच्छा थी तो ये डिग्री ले रही हूं। वैस भी पढ़ाई कहीं न कहीं काम आती ही है।

जब भी मौका मिलता, पढ़ती हूं
जब भी मौका मिलता है मैं थोड़ा पढ़ाई कर लेती हूं। सोशल मीडिया पर टाइम वेस्ट करने से अच्छा है कि अपने रूचि के विषय को पढ़ लिया जाए कुछ ज्ञान हासिल कर लिया जाए। कुछ न कुछ अलग करते ही रहना चाहिए, क्योंकि एक सरीखा कार्य करने से मोनोटोनस हो जाता है। 

सभी के लिए रोल मॉडल
वे इतनी बिजी हैं, उसके बाद प्रोजेक्ट वर्क पूरा करती हैं, क्लासेस अटैंड करती हैं। वे एम.ए.साइकोलॉजी कर रही हैं। संडे को प्रैैक्टिकल व प्रोजेक्ट वर्क, वायवा पूरा करती हैं। ये दो वर्षीय कोर्स है। महापौर नंदा ताई जिचकार सभी के लिए मिसाल और प्ररेणा बन गई हैं। 
(डॉ. पी. शिवस्वरूप, इग्नू, रीजनल डायरेक्टर) 

Created On :   6 Aug 2018 12:14 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story