मनसे नेता शिशिर शिंदे के शिवसेना में जाने की अटकलें तेज

मनसे नेता शिशिर शिंदे के शिवसेना में जाने की अटकलें तेज
मनसे नेता शिशिर शिंदे के शिवसेना में जाने की अटकलें तेज
मनसे नेता शिशिर शिंदे के शिवसेना में जाने की अटकलें तेज

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे के करीबी माने जाने वाले पूर्व विधायक शिशिर शिंदे के शिवसेना में जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं। बीते सप्ताह शिवसेना पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे और शिंदे के बीच मुलाकात हुई है। इससे अटकलों को बल मिल रहा है। हालांकि गुरुवार को शिंदे ने स्पष्ट किया है कि इसमें कोई तथ्य नहीं है। शिंदे ने दावा किया है कि उनकी उद्धव से शनिवार को एक विवाह कार्यक्रम में अचानक मुलाकात हुई थी।

शिवसेना से नाता तोड़ने के बाद राज ने नई पार्टी मनसे बनाई थी। तभी शिंदे ने राज के साथ जाने का फैसला किया था। राज के करीबी होने के नाते उन्हें मनसे में काफी महत्व मिलता था। लेकिन साल 2017 के महानगर पालिका चुनाव के दौरान टिकट बंटवारे को लेकर हुई नाराजगी के बाद शिंदे को पार्टी में किनारे कर दिया गया था। इसको देखते हुए उन्होंने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा भी दे दिया है। 

 

Created On :   17 May 2018 8:58 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story