43 लाख का मक्का खरीदा और भुगतान से मुकरा व्यापारी

Merchant bought 43 million maize and paid
43 लाख का मक्का खरीदा और भुगतान से मुकरा व्यापारी
43 लाख का मक्का खरीदा और भुगतान से मुकरा व्यापारी

डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा। कुसमैली मंडी से 43 लाख 58 हजार 623 रुपए कीमत का मक्का खरीदी कर शहर के एक व्यापारी ने कानपुर के एजेंट के माध्यम से लखनऊ के व्यापारी को बेचा था। लखनऊ के व्यापारी ने मक्के के एवज में सिर्फ 3 लाख 14 हजार रुपए दिए और अब शेष राशि देने से इनकार कर रहा है। झांसा देने वाले व्यापारी और एजेंट के खिलाफ कुंडीपुरा पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
एसआई महेन्द्र मिश्रा ने बताया कि व्यापारी उमेश अग्रवाल ने वर्ष 2017 में कुसमैली मंडी से 43 लाख 58 हजार 623 रुपए मक्का खरीदा था। कानपुर के एजेंट संजय गुप्ता ने मक्का का सौदा लखनऊ के व्यापारी मुकेश सिंह से कराया था। व्यापारी मुकेश सिंह ने खरीदे गए मक्के के सिर्फ 3 लाख 14 हजार रुपए दिए और शेष राशि के चैक दिए थे। व्यापारी उमेश अग्रवाल ने चैक लगाए तो वह बाउंस हो गए। मक्का खरीदी के रुपए देने के वायदे से अब मुकेश सिंह बदल गया है। उमेश अग्रवाल की शिकायत पर पुलिस ने व्यापारी मुकेश सिंह और एजेंट संजय गुप्ता के खिलाफ धारा 420, 406, 34 के तहत मामला दर्ज किया है।
 

Created On :   15 Feb 2020 9:51 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story