24 घंटे में 2.1 डिग्री चढ़ा पारा, मध्य भारत में प्रति चक्रवात तैयार होने से तापमान में वृद्धि

24 घंटे में 2.1 डिग्री चढ़ा पारा, मध्य भारत में प्रति चक्रवात तैयार होने से तापमान में वृद्धि
नागपुर 24 घंटे में 2.1 डिग्री चढ़ा पारा, मध्य भारत में प्रति चक्रवात तैयार होने से तापमान में वृद्धि

डिजिटल डेस्क, नागपुर. मध्य भारत में प्रति चक्रवात तैयार होने से न्यूनतम तापमान में तेजी से वृद्धि हुई है। पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 2.1 डिग्री की वृद्धि हुई। तापमान बढ़ने से सर्दी में गर्मी का एहसास हो रहा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार, मध्य भारत में प्रति चक्रवात के कारण उत्तरी हवा उत्तरी मध्य प्रदेश तक ही पहुंच रही है। उत्तरी हवा नहीं आने से तापमान बढ़ गया है। अगले दो-तीन दिन तक तापमान इसी तरह बने रहने की संभावना है। दो-तीन दिन तक गर्मी का एहसास होता रहेगा। प्रति चक्रवात हटने के बाद जब उत्तरी हवा आएगी तो न्यूनतम व अधिकतम तापमान में कमी आएगी। जानकारों की माने तो ठंड लौटेगी, लेकिन शीत लहर की संभावना नहीं है। रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक बना रहेगा। 

 

Created On :   29 Jan 2023 10:10 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story