नानाजी देशमुख कृषि संजीवनी परियोजना की तकनीकी सलाहकार समिति में मेटे शामिल

Mete Join Nanaji Deshmukh Krishi Sanjeevani Projects Technical Advisory Committee
नानाजी देशमुख कृषि संजीवनी परियोजना की तकनीकी सलाहकार समिति में मेटे शामिल
नानाजी देशमुख कृषि संजीवनी परियोजना की तकनीकी सलाहकार समिति में मेटे शामिल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश सरकार की नानाजी देशमुख कृषि संजीवनी परियोजना की तकनीकी सलाहकार समिति में गैरसरकारी सदस्य के रूप में विधान परिषद सदस्य विनायक मेटे की नियुक्ति की गई है। गुरुवार को राज्य सरकार के कृषि विभाग ने इस संबंध में शासनादेश जारी किया। मेटे प्रदेश में सत्ताधारी भाजपा की सहयोगी दल शिवसंग्राम के अध्यक्ष हैं।

सरकार की तरफ से जारी शासनादेश के अनुसार नानाजी देशमुख कृषि संजीवनी परियोजना का काम प्रभावी रूप से करने के लिए बनाई गई तकनीकी सलाहकार समिति का गैरसरकारी सदस्य पद रिक्त था। इस कारण उस पद पर मेटे की नियुक्ति की गई है। इससे पहले भाजपा सरकार मेटे को मुंबई के अरब सागर में बनने वाले छत्रपति शिवाजी महाराज स्मारक समिति का अध्यक्ष पद भी दे चुकी है।

प्रदेश सरकार ने विदर्भ और मराठवाड़ा में सूखे से प्रभावित होने के कारण 4 हजार गांव और विदर्भ अंचल की पुर्णा नदी तट किनारे करीब 900 गांवों में नानाजी देशमुख कृषि संजीवनी परियोजना लागू करने का फैसला किया है। मौसम आधारित कृषि परियोजना छह साल में पूरी की जानी है। परियोजना के लिए विश्व बैंक आर्थिक मदद कर रहा है। परियोजना के काम के लिए 15 सदस्यीय तकनीकी समिति गठित की गई है। जिसमें से दो पद गैरसरकारी सदस्यों के लिए है। 

Created On :   5 July 2018 2:16 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story