मजदूरों को धूप से बचाने की कवायद, नहीं किए जाएंगे काम

Metro administration taking actions to save the labors from sunlight
मजदूरों को धूप से बचाने की कवायद, नहीं किए जाएंगे काम
मजदूरों को धूप से बचाने की कवायद, नहीं किए जाएंगे काम

डिजिटल डेस्क, नागपुर। उपराजधानी इन दिनों भीषण गर्मी से गुजर रहा है। रोजी-रोटी के लिए काम करने वालें मजदूरों को तेज धूप में भी काम करना पड़ा है, लेकिन मेट्रो प्रशासन ने मजदूरों को तेज धूप से बचाने के लिए कवायदें शुरू कर दी हैं। मेट्रो में काम कर रहे मजदूरों को दोपहर 12 से 3 बजे तक ‘ब्रेक’ मिलेगा। इस वक्त धूप में काम नहीं होगा। छांव में होने वाले काम ही मजदूरों से करवाए जाएंगे। हालांकि इसे पूरी तरह से 1 मई से लागू किया जाने वाला है, लेकिन प्रशासन के अनुसार इन दिनों बढ़ते तापमान को देख इसे कभी-भी लागू किया जा सकता है।

इसलिए लिया निर्णय
उल्लेखनीय है कि नागपुर शहर में तेजी से मेट्रो का विकास कार्य किया जा रहा है। लगभग 5 हजार से ज्यादा मजदूर इस काम में लगे हैं। मेट्रो का रूट व स्टेशन कई जगहों पर जमीन से 26 मीटर की ऊंचाई पर बनाए जा रहे हैं। ऐसे में इतने ही ऊपर जाकर मजदूरों को काम करना पड़ता है। इन दिनों कड़ी धूप के कारण जमीन स्तर पर ही काम करने वालों की हालत खराब हो रही है। ऐसे में जमीन से 26 मीटर की ऊंचाई पर तेज धूप में काम करने वालों की हालत का अंदाजा लगाया जा सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए महा मेट्रो ने दोपहर 12 से 3 बजे तक काम में ब्रेक लेने का निर्णय लिया है। कोई भी मजदूर इस समय तेज धूप में काम नहीं करेगा। वहीं, उनके लिए पीने के पानी की भी व्यवस्था भी की जा रही है। लू लगने पर क्या करना चाहिए, इसके लिए मॉकड्रिल भी लिए जा रहे हैं। प्रति वर्ष मनपा हीट एक्शन प्लान एडॉप्ट करती है। इसका मुख्य उद्देश्य नरवासियों को लू से बचाना होता है। दोपहर 12 से 4 बजे तक एहतियात बरतने के दिशा-निर्देश दिए जाते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए उपरोक्त निर्णय लिया गया है। 

Created On :   27 April 2019 8:43 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story