पेश नहीं हुए विधायक बच्चू कडू, दुर्घटना में घायल होने को बताया कारण 

MLA Bachchu Kadu did not appear in the court
पेश नहीं हुए विधायक बच्चू कडू, दुर्घटना में घायल होने को बताया कारण 
अदालत पेश नहीं हुए विधायक बच्चू कडू, दुर्घटना में घायल होने को बताया कारण 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राजनीतिक आंदोलन के दौरान सरकारी कर्मचारी के काम में बांधा डालने व उससे अशिष्ट बरताव करने से जुड़े के मामले में आरोपी पूर्व राज्यमंत्री व निर्दलीय विधायक बच्चू कडूसोमवार को मुंबई सत्र न्यायालय में उपस्थित नहीं हुए। न्यायाधीश के सामने कडू की ओर से पैरवी कर रहे वकील ने कहा कि उनके मुवक्किल पिछले दिनों एक दुर्घटना में जख्मी हो गए है। जिसके चलते वे कोर्ट में उपस्थित नहीं हो पाए हैं। इसके बाद न्यायाधीश ने मामले की सुनवाई 4 फरवरी 2023 तक के लिए स्थगित कर दी। 15 दिसंबर 2022 को कोर्ट ने प्रहार संगठन के अध्यक्ष कडू को कोर्ट में हाजिर होने के लिए नोटिस जारी किया था। लेकिन दुर्घटना में घायल होने के चलते कडू सोमवार को कोर्ट में उपस्थित नहीं हो सके। 

अचलपुर से विधायक कडू पर साल 2018 में मंत्रालय में एक वरिष्ठ अधिकारी के साथ बदसलूकी करने व जबरन अधिकारी की केबिन में घूसने का आरोप है। मुंबई की मरिन ड्राइव पुलिस ने कडू के खिलाफ इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 353 व 504 के तहत मामला दर्ज किया था। 21 सितंबर 2022 को  विशेष न्यायाधीश राहुल रोकडे ने कडू को इस मामले में जमानत दी थी। फिलहालइस मामले को लेकर आरोपतय किए जाने की प्रक्रिया शुरु है। 

Created On :   16 Jan 2023 9:42 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story