MLA होस्टल में विधायक के निजी सचिव की मौत, मानसून सत्र के लिए आए थे नागपुर

MLAs Personal secretary died in hostel in suspicious condition
 MLA होस्टल में विधायक के निजी सचिव की मौत, मानसून सत्र के लिए आए थे नागपुर
 MLA होस्टल में विधायक के निजी सचिव की मौत, मानसून सत्र के लिए आए थे नागपुर

डिजिटल डेस्क,नागपुर। मानसून सत्र के लिए नागपुर आए विधायक के निजी सचिव की मौत हो गई हैं। मंगलवार की सुबह विधायक निवास  में उनका शव पाया गया। विनोद अग्रवाल नामक इस व्यक्ति का अचानक मौत से विधायक निवास में सनसनी मच गई है।  बीच घटना की जानकारी मिलते ही आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं। बर्डी पुलिस थाने में आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार विनोद गुलाबराव अग्रवाल(53) अकोला जिले के अकोट निवाली और शिवसेना विधायक रमेश लटके के निजी सचिव थे।  4 जुलाई से राज्य का मानसून सत्र होने जा रहा है लिहाजा यहां मंत्री से लेकर पदाधिकारियों की कई टीम पहुंच चुकी है। सोमवार को विधायक लटके के निजी सचिव विनोद भी नागपुर आए हुए थे और सरकारी निवास स्थान के बिल्डिंग नं. 2 के कमरा नंबर 43 में ठहरे हुए थे।

सफाई कर्मी के पहुंचने पर उजागर हुई मामला
मंगलवार की सुबह विधायक निवास का सफाई कर्मी विनोद कमरे की सफाई करने गया हुआ था। सफाई कर्मी द्वारा बार-बार आवाज देने पर भी भीतर से कोई प्रतिसाद नहीं मिलने पर सफाई कर्मी ने विधायक निवास के प्रबंधन को इसकी सूचना दी।इस बीच नियंत्रण कक्ष और बर्डी पुलिस थाने को भी मामले की जानकारी दी गई।

उपायुक्त राकेश ओला, निरीक्षक खराबे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस बीच विनोद को मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। प्रारंभिक तौर पर विनोद की मौत दिल का दौरा पड़ने से होने का माना जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज किया है, जांच जारी है।

5 दिन से ही थे कार्यरत
घटित प्रकरण को लेकर बताया जा रहा है कि विनोद अग्रवाल लगभग 15 दिन पहले ही विधायक लटके के निजी सचिव के तौर पर नियुक्त हुए थे। मानसून सत्र होने के कारण वे भी नागपुर आए हुए थे और उक्त घटना हुई जिसे लेकर संदेह भी व्यक्त किया जा रहा है।

Created On :   3 July 2018 8:38 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story