विधायकों को 2-2 करोड़ रुपए की विकास निधि मंजूर 

MLAs sanctioned development fund of Rs.2.2 crore
विधायकों को 2-2 करोड़ रुपए की विकास निधि मंजूर 
विधायकों को 2-2 करोड़ रुपए की विकास निधि मंजूर 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश के विधायकों को आर्थिक वर्ष 2018-19 के लिए विधायक स्थानीय विकास कार्यक्रम के तहत 2-2 करोड़ रुपए की निधि मंजूर की गई है। सरकार ने विधायकों को क्षेत्र के विकास निधि के लिए 688 करोड़ रुपए स्वीकृत किया है। प्रदेश सरकार के नियोजन विभाग ने इस संबंध में शासनादेश जारी किया है। महाराष्ट्र विधानमंडल के विधानसभा में फिलहाल 287 सदस्य हैं। जबकि विधान परिषद में 78 सदस्य हैं।

जिसमें से इस साल विधान परिषद के 21 सदस्य सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इसके मद्देनजर सरकार ने विधान सभा के 287 और विधान परिषद के 57 कुल 344 सदस्यों को निधि मंजूर की गई हैं। वहीं कांग्रेस के विधायक पतंगराव कदम के निधन से सांगली जिले की एक सीट रिक्त है। विधान सभा में कुल सदस्यों की संख्या 288 है। 
 

Created On :   29 April 2018 1:07 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story