- दिल्ली हिंसा को लेकर अब तक कुल 22 केस दर्ज, एफआईआर में कई किसान नेताओं का ज़िक्र
- राकेश टिकैत ने ली ट्रैक्टर परेड की जिम्मेदारी, कहा- लाल किले पर झंडा किसने लगाया? जवाब दे सरकार
- वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आज होगी केंद्रीय कैबिनेट की बैठक
- दिल्ली हिंसा: 3 और FIR दर्ज, पुलिस बोली- जैसे-जैसे शिकायत आएगी, कार्रवाई होगी
- दिल्ली: ITO से कनॉट प्लेस और इंडिया गेट जाने वाला रास्ता बंद, मिंटो रोड से कनॉट प्लेस पर भी पाबंदी
सड़कों के गड्ढों पर आक्रामक MNS कार्यकर्ता, PWD कार्यालय में जमकर की तोड़फोड़, 8 उपद्रवी गिरफ्तार
डिजिटल डेस्क, मुंबई। मनसे के देर रात सड़क खोदकर सरकारी संपतियों को नुकसान पहुंचाने और कानून-व्यवस्था बाधित करने के आरोप में MNS के 8 लोगों को मौके पर पहुंची पुलिस ने रंगे-हाथों कुदाल-फावड़ा, छेनी-हथौड़ी समेत गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि मनसे की कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर हुए गड्ढों के विरोध में जमकर उत्पात मचाया था। कार्यकर्ताओं के अनुसार लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बावजूद कोई कदम क्यों नहीं उठाया जा रहा है।
क्या था मामला
बारिश के दौरान सड़कों के गड्ढों से लोगों को होने वाली परेशानी को लेकर हो रही राजनीति में अब मनसे कूद पड़ी है। सोमवार को सड़कों पर गड्ढों के कारण सायन-पनवेल मार्ग पर 5 किमी तक वाहनों की कतार लगी हुई थी। इससे नाराज मनसे के कार्यकर्ताओं ने नई मुंबई के तुर्भे में पीडब्लूडी के कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ की। कार्यकर्ताओं ने कार्यालय की कुर्सियों को उठाकर फेंक दिया। एक कार्यकर्ता ने कुर्सी को खिड़की से नीचे फेंकने की कोशिश की। कार्यकर्ताओं ने कंप्यूटर का की-बोर्ड और प्रिंटर को टेबल पर पटकर तोड़ दिया।
#Maharashtra: MNS workers break road in front of Mantralaya in Mumbai to protest against potholes in the city, late last night. pic.twitter.com/qvx3jsx7Rm
— ANI (@ANI) July 17, 2018
ठाकरे ने बताया सही
मनसे कार्यकर्ताओं के इस खुलेआम उत्पात को मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने सही बताया है। ठाकरे के अनुसार पार्टी कार्यकर्ताओं की तरफ से किया गया आंदोलन उचित है। उन्होंने कहा कि सरकार को अब सड़कों पर गड्ढे नहीं दिखेंगे तो आंदोलन दिखाई देगा। मुंबई, ठाणे और नई मुंबई में सड़कों पर गड्ढों के कारण लगातार हादसे हो रही है। गड्ढों के कारण अब तक आधा दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
कमेंट करें
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।