- भारत और चीन की आर्मी के बीच 9वें दौर की वार्ता, फ्रिक्शन पॉइंट से सैनिकों के डिसएंगेजमेंट पर चर्चा
- ट्रैक्टर रैली में गड़बड़ी फैलाने की पाक की साजिश, दिल्ली पुलिस ने 308 ट्विटर हैंडल का पता लगाया
- प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को पार्टी ने निकाला गया, संविधान को ताक पर रखकर भंग की थी संसद
- किसानों को मिली गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर रैली निकालने की अनुमति, शर्तों का करना होगा पालन
- शादी के बंधन में बंधे वरुण और नताशा, सोशल मीडिया लिखा-जीवन भर का प्यार अब ऑफिशियल हो गया
चुनावी रैली में मोदी की हुंकार - रियल एस्टेट माफिया की करेंगे सफाई

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रियल एस्टेट सेक्टर के माफियाओं को चेताया है। मोदी ने कहा कि हमारी नीति स्पष्ट है रियल एस्टेट माफिया को माफ नहीं बल्कि उसकी माफियागिरी साफ कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि रियल एस्टेट के माध्यम से पूरी इमानदारी से जनसेवा कर रहे और लोगों के घर सपनों का सपना साकार करने वाले इमानदार बिल्डरों के साथ केंद्र सरकार मजबूती के साथ खड़ी रहेगी। बुधवार को मोदी ने नई मुंबई के खारघर में भाजपा की चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब कोई इलाका विकास के पथ पर बढ़ता है तो उसे बिल्डर और माफिया की बीमारी जकड़ लेती है। साल 2014 के पहले महाराष्ट्र और मुंबई व उसके पासपास के इलाकों की स्थिति यही थी। रियल एस्टेट सेक्टर में बिल्डर, माफिया और अंडरवर्ल्ड का क्या रिश्ता रहा है। उसके दाग कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता आज तक धो नहीं पाए हैं। किसानों की जमीन हड़पने और गरीबों के घर के सपने को कूचलने वाले माफियाओं को खत्म करने का काम पिछले पांच सालों में हुआ है। पहले नेताओं से सांठगांठ के चलते बिल्डर माफिया की मनमर्जी चलती थी लेकिन अब ये बात बीते दिनों की हो गई है। रियल एस्टेट सेक्टर को भ्रष्टाचार की पूंजी खपाने का बहुत बड़ा माध्यम बना दिया गया था। लेकिन रियल एस्टेट सेक्टर को रेगुलेट करने के लिए रेरा कानून बनाए जाने से लोगों और घर बनाने वालों के बीच रिश्ता मजबूत हुआ है।
रियल एस्टेट माफिया की करेंगे सफाई
इसी बीच मोदी ने कहा कि ब्लू अर्थव्यवस्था नए भारत की पहचान बनने वाली है। समुद्री संसाधनों के संवर्धन का प्रयास केंद्र सरकार कर रही है। मोदी ने कहा कि मछुआरे देश की सुरक्षा के भी सतर्क चौकीदार होने के साथ ही समुद्री संपदा के भी चौकीदार हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि मछुआरों को एक बार इस्तेमाल की जाने वाली प्लास्टिक का उपयोग बहुत कम करना है। क्योंकि ये समुद्री जीवन के लिए खतरा है। मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार ने सुनिश्चित किया है कि मछुआरों को आसानी से कर्ज मिल सके। मोदी ने कहा कि भारत बड़ी से बड़ी चुनौती से टक्कर ले रहा है। भारत को महान राष्ट्र बनाने के लिए महाराष्ट्र का महा योगदान रहा है। नए भारत के निर्माण में भी नव महाराष्ट्र का योगदान अहम रहने वाला है। मोदी ने कहा कि हमने भारत को 5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था का देश बनाने का लक्ष्य रखा है। इसमें महाराष्ट्र की भूमिका अहम होगी।
नरेंद्री और देवेंद्र का फार्मूला सुपरहिट
मोदी ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की जमकर तारीफ की है। कहा कि बीते पांच सालों में दिल्ली में नरेंद्र और मुंबई में देवेंद्र का फार्मूला सुपरहिट रहा है। देवेंद्र और नरेंद्र जब साथ खड़े होते हैं तो एक और एक मिलाकर दो नहीं होता है बल्कि एक और एक ग्यारह हो जाते हैं। एक नरेंद्र और एक देवेंद्र ये वह सूत्र है जो महाराष्ट्र के विकास के इंजन को ग्यारह गुना शक्ति दे रहा है। ये ग्यारह की ताकत महाराष्ट्र को हिन्दुस्तान में नई ऊंचाई तक ले जाने का सामर्थ प्रदान करती हैं। मोदी ने कहा कि दिल्ली में आप लोगों ने नरेंद्र को फिर से बैठा दिया। अब महाराष्ट्र में देवेंद्र को भी उसी ताकत के साथ बिठाएं।
कमेंट करें
ये भी पढ़े
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।