नागपुर के मोहम्मद फारुक भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष बने

Mohammad Farooq of Nagpur becomes vice chairman of BJP Minority Cell
नागपुर के मोहम्मद फारुक भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष बने
नागपुर के मोहम्मद फारुक भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष बने

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित की गई है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हाजी मो. एजाज देशमुख और अल्पसंख्यक मोर्चा प्रभारी व प्रदेश सचिव नागनाथ निडवदे ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। इसमें 8 उपाध्यक्ष, 2 महासचिव, 10 सचिव, 1 कोषाध्यक्ष और 42 कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्ति की गई है। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नागपुर के मो. फारुक छोटा, जलगांव के एड. शेख शहेबाज, बीड़ के सलीम जहांगीर, अहमदनगर के सलीम बागवान, बुलढाणा के भैयासाहब गोविंदराव पाटील, नंदूरबार के नवापुर के एजाज शेख, कल्याण की एड. तबस्सुम बैरागदार और नई मुंबई के मुन्नवर पटेल को नियुक्त किया गया है। जबकि महासचिव पद की जिम्मेदारी चंद्रपुर के जुनेद खान और जालना के अतीक सफदर खान को दी गई है। सचिव पद पर नागपुर के असलम खान किल्ला, औरंगाबाद के चरणजीत सिंह सेठी, उस्मानाबाद के एड. जहीर चौधरी, नाशिक के अल्पेश नेमिचंद पारख, नई मुंबई के कुलदीपसिंह सूरी, मुंबई के अभिषेक गजन व शकील काजी, मीरा-भाईंदर के अरशद अली, सांगली के आसिफ पटेल को नियुक्त किया गया है। डोंबिवली के महेंद्र गांधी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

 अल्पसंख्यक सेल की नई कार्यकारिणी घोषित 

वहीं महिला प्रमुख मीरा-भाईंदर की सुल्ताना समीर खान, जैन प्रमुख पद पर पुणे के संदीप भंडारी,ईसाईप्रमुख मीरा-भाईंदर के जयराम डिसूजा, सिख प्रमुख मुंबई के सुरेंद्रसिंह सूरी, सिया प्रमुख औरंगाबाद के सय्यद मुस्तफा, शिक्षक प्रमुख औरंगाबाद के डॉ. शेख शाकेर राजा, विधि प्रमुख औरंगाबाद के एड. सिंकदर अली, यहूदी प्रमुख ससुन फणसापुरकर, नवबौद्ध प्रमुख नाशिक के विकास गुजर पगारे बनाए गए हैं। वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नागपुर के एड. शेख अशफाक, रमजान अंसारी, प्रशांत मानेकर, मेराज खान, औरंगाबाद के अदिल पटेल, छाया भोसले, वैभव काला, फादर राजेश एंजेल्स, महावीर भंसाली, लातूर के प्रा. नवीब पठान, संध्या जैन, गडचिरोली की प्रीति शंभरकर, बुलढाणा की रुबीना पटेल, भंडारा के आबेद सिद्धीकी, अकोला के चांद खान, वाशिम के करीम रेगीवाले, परभणी के फरीद खान पठान, नांदेड़ के गुरुप्रितसिंह सोखी,नंदूरबार के जाकिन पठान समेत अन्य सदस्यों को मौका दिया गया है। 

Created On :   26 Aug 2020 4:44 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story