- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- रिश्तेदार ने की छेड़छाड़, दो जगहों से...
रिश्तेदार ने की छेड़छाड़, दो जगहों से नाबालिग को भगा ले गये आरोपी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शहर में दो जगह महिला से छेड़छाछ की घटना हुई है। फरियादी महिलाओं की शिकायत पर यशोधरानगर व जरीपटका थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पहले मामले में चचेरी बहन के पति ने ही महिला से खाना मांगने के बहाने छेड़छाड़ की है। वही दूसरी घटना में बस्ती में ही रहने वाले एक व्यक्ति ने महिला को गालीगलौच कर धक्कामुक्की करने का मामला है।
पहली घटना जरीपटका थाना अंतर्गत हुई है। जहां एक महिला से उसकी चचेरी बहन के पति ने छेड़छाड़ किया है। आरोपी प्रकाश दीपचंद मडावी ( 32) निवासी पंधरखेडी सावनेर है। वह जरीपटका क्षेत्र में फरियादी के घर के बगल में ही रहता था। घटना के दिन आरोपी ने फरियादी को रोटी व सब्जी मांगी थी। जब फरियादी ने उसे यह लाकर दिया तो आरोपी ने सब्जी टेबल पर रखने को कहकर उसका हाथ पकड़ा और फरियादी से छेड़छाड़ की। घटना का विरोध करने पर आरोपी ने उससे गालीगलौच करना शुरू कर दिया। उसके बाद वह फरियादी से मारपीट करने लगा। घटना से आहत होकर फरियादी ने इसकी जानकारी जरीपटका पुलिस को दी। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। दूसरी घटना यशोधरा नगर थाने में हुई है। जहां आरोपी कैलाश श्रीपाद कोल्हटकर (39) है। उसने घटना के दिन बिना कोई वजह आरोपी के साथ गालीगलौच कर उसे मारने की धमकी देकर अश्लील करतूत की। जिसके बाद फरियादी ने इसकी जानकारी संबंधित पुलिस स्टेशन को दी।
नाबालिग को भगा ले जाने वालों पर मामला दर्ज
शहर के दो थाना अंतर्गत नाबालिग लड़कियों भगाने का मामला सामने आया है। जिसमें फरियादी की शिकायत पर संबंधित थानों में शिकायत दर्ज की गई है। पहली घटना शांतिनगर थाना अंतर्गत हुई है। जहां 15 वर्षीय नाबालिग अपने चाचा के यहां रहती थी। घटना के दिन वह घऱ् में किसी को कुछ न बताते हुए चली गई। काफी ढूंढने के बाद भी नाबालिग नहीं मिली। किसी ने बहला फुसलाकर उसे लेकर जाने से सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दूसरी घटना अजनी थाना अंतर्गत हुई है। जिसमें भी 15 वर्षीय नाबालिग घर में किसी को कुछ बताये बगैर चली गई। इस घटना में भी नाबालिग को भगाकर ले जाने वाले के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
Created On :   8 July 2019 2:23 PM IST