नागपुर में कमजोर पड़ा मानसून , किसान भी परेशान

Monsoon rumors, farmers is in trouble
नागपुर में कमजोर पड़ा मानसून , किसान भी परेशान
नागपुर में कमजोर पड़ा मानसून , किसान भी परेशान

डिजिटल डेस्क,नागपुर। प्रदेश में बारिश नहीं होने के चलते किसानों इन दिनों ज्यादा परेशान हैं। दो दिनों से बारिश का मौसम तो बन रहा है, लेकिन बिना बरसे ही चले जाते हैं। मौसम विभाग के मुताबिक बंगाल की खाड़ी में ऊपर की ओर एक कम दवाब का क्षेत्र बना हुआ है। इसके प्रभाव से ओडशिा, झारखंड और बिहार होते हुए बादल विदर्भ तक आ रहे हैं। बादलों में नमी की कमी है। इससे बारिश नहीं हो रही है। हालांकि विदर्भ में कहीं-कहीं अच्छी बारिश हुई है।

मौसम जानकारों के मुताबिक द्रोणिका के उत्तर की ओर सरकने से उपराजधानी में मानसून ब्रेक जैसी स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान रविवार की अपेक्षा 4.6 डिग्री सेल्सियस गिरकर 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री नीचे रहा। न्यूनतम तापमान में भी रविवार की अपेक्षा 3.2 डिग्री की गिरावट रही। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह वर्षा की संभावना नहीं के बराबर है। घरेलू बादल ही कुछ राहत देने आ सकते हैं। 

Created On :   11 July 2017 12:22 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story