नागपुर में मॉनसून सत्र लगभग तय, अगले सप्ताह होगी घोषणा  

Monsoon session will be held in Nagpur, announcement on next week
नागपुर में मॉनसून सत्र लगभग तय, अगले सप्ताह होगी घोषणा  
नागपुर में मॉनसून सत्र लगभग तय, अगले सप्ताह होगी घोषणा  

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आगामी 4 जुलाई से शुरु होने वाले विधानमंडल का मानसून सत्र नागपुर में आयोजित होगा। सरकार ने इस बारे में निर्णय ले लिया है। हालांकि अभी तक इसकी अधिकृत घोषणा नहीं की गई है। सूत्रों के अनुसार शिवसेना पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की चर्चा के बाद अधिकृत घोषणा की जाएगी। अगले सप्ताह तक अधिकृत घोषणा हो सकती है। राज्य की फडणवीस सरकार इस बार शीतकालिन सत्र की बजाय विधानमंडल का मानसून सत्र नागपुर में आयोजित करना चाहती है।

इस बाबत फैसला लेने के लिए वित्तमंत्री सुधीर मुनगंटीवार, उद्योग मंत्री सुभाष देसाई और संसदीय कार्य मंत्री गिरीष बापट कि एक समिति बनाई गई है। अब तक इस समिति की कई बैठके हो चुकी हैं। सूत्रों के अनुसार मानसून सत्र का आयोजन नागपुर में किया जाना तय हो गया है। वित्तमंत्री मुनगंटीवार ने शिवसेना पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे से मिलने का समय मांगा था। लेकिन समय नहीं मिल सका। अब मुख्यमंत्री इस बारे में उद्धव से चर्चा करेंगे। एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबित नागपुर में अधिवेशन होना तय हो गया है। अब बस इसकी घोषणा होनी बाकी है। दूसरी ओर विपक्ष का कहना है कि इस मामले में हम सरकार के फैसले के साथ रहेंगे।   

Created On :   17 April 2018 2:52 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story