RTI से खुलासा - मध्य रेल नागपुर मंडल में खाली पड़े हैं 2400 से ज्यादा पद

More than 24 hundred posts vacant in Central Railway Nagpur- RTI
RTI से खुलासा - मध्य रेल नागपुर मंडल में खाली पड़े हैं 2400 से ज्यादा पद
RTI से खुलासा - मध्य रेल नागपुर मंडल में खाली पड़े हैं 2400 से ज्यादा पद

डिजिटल डेस्क, नागपुर। मध्य रेल नागपुर मंडल में सालों से  2,444 पद खाली होने का खुलासा RTI में हुआ है। मध्य रेल नागपुर मंडल  के हर विभाग में पद खाली पड़े हैं। नागपुर मंडल में कुल 17,640 पद हैं, जिनमें से 15,196 पद ही भरे जा सके हैं।

मध्य रेल नागपुर मंडल में मंजूर पदों की संख्या 17640 है। पर्सनल (कार्मिक) सेक्शन में 202, नॉन पर्सनल में 226, इंजीनियरिंग-6047, सीएंडडब्ल्यू-1098, आरएंडएम-56, ट्रैफिक-1951, ट्रैफिक आरजी शेड-665, शेड-121, लोको रनिंग-1816, कमर्शियल-1659, एसएंडटी-1151, इलेक्ट्रिकल-612, इलेक्ट्रिकल टीआरडी-688, इलेक्ट्रिकल टीआरएस-874, मेडिकल में 474 पद मंजूर हैं। सभी विभागों में पद खाली पड़े हैं। नॉन पर्सनल व शेड में सबसे कम 5-5 पद खाली हैं। इंजीनियरिंग में सबसे ज्यादा 1041 पद खाली पड़े हैं। अकेले नागपुर मंडल में करीब ढाई हजार पद खाली रहना गंभीर बात है। ये पद कई सालों से भरे नहीं गए हैं। 

पद भर्ती में रेलवे प्रशासन गंभीर नहीं 
अकेले नागपुर मंडल में करीब ढाई हजार पद खाली रहना गंभीर बात है। रेल प्रशासन के हर विभाग में पद खाली पड़े हैं। पद भर्ती में रेलवे प्रशासन गंभीर दिखाई नहीं दे रहा है। सालों से खाली पड़े इन पदों को भरने की दिशा में कदम उठाने की जरूरत है। रेलवे आपात सेवा में होने के बावजूद इतने बड़े पैमाने पर पद खाली रहना ठीक नहीं है। पद खाली रहने से कर्मचारियों पर वर्क लोड बढ़ता है। 
-संजय थुल, RTI एक्टिविस्ट 
 

Created On :   3 Jun 2018 10:13 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story