भीमा कोरेगांव हिंसा : औरंगाबाद में पथराव 75 से ज्यादा घायल, इंटरनेट सेवा ठप

More than 75 persons are injured in throwing stone at  Aurangabad
भीमा कोरेगांव हिंसा : औरंगाबाद में पथराव 75 से ज्यादा घायल, इंटरनेट सेवा ठप
भीमा कोरेगांव हिंसा : औरंगाबाद में पथराव 75 से ज्यादा घायल, इंटरनेट सेवा ठप

डिजिटल डेस्क, नागपुर। उपराजधानी के इंदौरा चौंक पर सैंकड़ों की तादाद में प्रदर्शनकारी इकठ्ठा हुए। जहां उन्होंने कोरेगांव भीमा विवाद को विरोध में जमकर नारे लगाए। बुधवार को लोगों ने सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी हाथों में झंडे लिए हुए हैं। प्रदर्शनकारियों ने सराफा बाजार, कपड़ा बाजार, गांधी बाघ सहित कई इलाके बंद कराए। जरीपटका, इंदौरा, गोलीबार चौंक और 10 नंबर पुलिया इलाके की दवा दुकानों में तोड़फोड़ की। इस दौरान सकड़ों पर टायर जलाए। लगभग एक हजार की तादाद में प्रदर्शनकारियों ने इंदौरा के मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया है। साथ ही इन इलाकों में जमकर पथराव किया गया। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी संभाजी कदम सहित सभी आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। पुलिस प्रदर्शनकारियों को लगातार समझाने की कोशिश कर रही है, लेकिन प्रदर्शनकारी मुख्य मार्ग से हटने को तैयार नहीं है। 

                              

भंडारा में जवाहरनगर में प्रदर्शनकारियों ने चक्काजाम किया। बेला में चक्काजाम के बाद विरोध में रैली निकाली गई। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने वक्त रहते इसे नाकाम कर दिया। पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हल्की झूमाझटकी हुई।

                             

उधर पुणे में प्रदर्शनकारियों ने जगह रैलियां निकाली, जो इक्का दुक्का दुकानें खुली दिखी उसे पूरी तरह बंद कराया गया। पूरा बंद दुकाने बंद कराई जा रही है। कई इलाकों में पथराव स्कूल कॉलेज बंद तनाव का महौल है। 

नाशिक में भी प्रदर्शन हुए। हालांकि वहां माहौल शांत बताया जा रहा है। कहीं से किसी तरह के उपद्रव की खबर नहीं है।

औरंगाबाद में कुछ इलाकों में पथराव हुआ। प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए पुलिस को हल्के बल का प्रयोग करना पड़ा। पथराव में कई लोग घायल हुए। जिसमें 75 घायलों को अस्पताल लाया गया। हालांकि ये आंकड़ा और बढ़ सकता है। प्रशासन ने एहतियातन इंटरनेट सेवा बंद कर दी है। 

चंद्रपुर में सैंकड़ों प्रदर्शनकारी सड़क पर उतरे, लोगों ने जटपुरा गेट, प्रियदर्शिनी चौंक, प्रशास्कीय भवन मार्ग इलाकों में जमकर प्रदर्शन किया। मंगलवार को एक बस में तोड़फोड़ के बाद आज बस सेवा पूरी तरह बंद कर दी गई। बल्लारशाह में ट्रेन रोकी गई है। बंगाली कैंप में पथराव किया गया। जहां पुलिस ने स्थिति को काबू कर लिया।

                            
 
गोंदिया में आबेंडकर पुतला के पास लोग जमा हुए। जहां घटना का विरोध किया गया। बंद पूरी तरह प्रभावी रहा है। 

अमरावती के एक होटल में तोड़फोड़ हुई है। जिले में पुलिस का कड़ा बंदोबस्त किया गया है। होटल में तोड़फोड़ के अलावा दुपहिया वाहन जलाए गए। लगभग 15 हजार लोगों ने शहर बंद कराया। डॉ. बाबासाहब आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मोर्चे की शुरुआत हुई। आरोपियों के खुलाफ कार्रवाई को लेकर सरकार को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया गया। साथ ही उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई। तिवसा, दर्यापुर, मोर्शी, नांदगांव खंडेश्वर, धारणी, तलेगांव दशासर में प्रदर्शन किया गया। तिवसा में सरकार के विरोध में नारेबाजी की गई। अलग-अलग स्थानों पर चक्काजाम, तोड़फोड़, टायर जलाए गए। स्कूल-कॉलेज, प्रतिष्ठान सहित एसटी बस, पेट्रोल पम्प बंद रहे। संगठनों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा, साथ ही कार्रवाई की मांग की गई।

                           

वर्धा में रोडवेज की बस सेवा पूरी तरह ठप हो। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा वहां एक बस के कांच फोड़ दिए गए है। 

                           

गढ़चिरोली में बंद सफल है। प्रदर्शनकारियों ने मोर्चे निकाले, साथ ही चक्काजाम किया। हालांकि स्थिति काबू में बताई जा रही है। 

अकोला में अशोक वाटिका पर लोग इकठ्ठा हुए। जहां से नारेबाजी करते हुए रैलियां निकाली गई। बंद पूरी तरह से सफल रहा। हालांकि किसी तरह की अप्रीय घटना की कोई सूचना नहीं है।

यवतमाल में सुबह 9 बजे के बाद से बसें बंद कर दी गई। शहर में बंद पूरी तरह कामयाब रहा। गुस्साए लोगों को काबू करने के लिए पुलिस ने पुख्ता इंतजाम कर रखे थे। शहर के स्कूल बंद कर दिए गए।

Created On :   3 Jan 2018 9:59 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story