महाराष्ट्र में सबसे अधिक लोगों ने लगवाए कोरोना के दोनों टीके 

Most people got both the vaccines of Corona in Maharashtra
महाराष्ट्र में सबसे अधिक लोगों ने लगवाए कोरोना के दोनों टीके 
महाराष्ट्र में सबसे अधिक लोगों ने लगवाए कोरोना के दोनों टीके 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। देश भर में कोरोना टीका की दोनों डोज लगवाने वाले सबसे अधिक नागरिकों की संख्या महाराष्ट्र में हो गई है। शुक्रवार को राज 8 बजे तक राज्य में 6 लाख 13 हजार 865 नागरिकों ने कोरोना टीका लगवाया। इससे राज्य में कोरोना टीके की पहली डोज लेने वाले नागरिकों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 47 हजार हो गई है। जबकि टीके की दोनों डोज लेने वाले 88 लाख 37 हजार नागरिक हैं।

88 लाख 37 हजार नागरिकों ने लिया दोनों डोज

इससे देश में टीके की दोनों डोज लेकर वैक्सीनेशन पूरा करने वाले नागरिक सबसे अधिक महाराष्ट्र में हो गए हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. प्रदीप व्यास ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोरोना टीकाकरण में महाराष्ट्र लगातार अग्रसर है। दोनों डोज लेनेवाले नागरिकों की संख्या सबसे अधिक महाराष्ट्र में हो गई है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण को गति मिलने पर जल्द ही दोनों डोज लगवाने वालों की संख्या एक करोड़ तक पहुंच जाएगी। 
 

Created On :   16 July 2021 4:50 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story