करंट से मां बेटी की मौत, सोते समय दोनों के ऊपर गिरा था कूलर

Mother and daughter died in sleeping due to current flow at night
करंट से मां बेटी की मौत, सोते समय दोनों के ऊपर गिरा था कूलर
करंट से मां बेटी की मौत, सोते समय दोनों के ऊपर गिरा था कूलर

डिजिटल डेस्क, सिवनी। छपारा नगर के सोनारी मोहल्ले में रात को सो रही मां-बेटी की कूलर की करंट से मौत हो गई। इसकी जानकारी सुबह पड़ोसियों को तब लग सकी जब उन्होंने मकान के ऊपर बने वेंटीलेटर को तोड़कर अंदर देखा। मृत बेटी, रविवार को ही ससुराल छिंदवाड़ा से मायके आई थी। इस सनसनीखेज घटना के बाद से सोनारी मोहल्ले में सन्नाटा पसर गया है।

छपारा नगर के सुनारी वार्ड निवासी गीता सोनी (50), बेटी प्रियंका सोनी (25) के साथ रात में खाना खाकर अपने घर में सो गई। सोने के पूर्व उन्होंने प्रतिदिन की तरह कूलर चालू किया था। रात को किसी समय कूलर गिर गया, जिससे प्रवाहित करंट की चपेट में आकर दोनों की मौत हो गई। मोहल्ले के लोगों की माने तो गीता बाई रात को 9 बजे घर के सामने नजर आई थी। वह प्रतिदिन सुबह छह बजे जग जाती है। सोमवार को सुबह 10 बजे तक जब उनका दरवाजा नहीं खुला तो लोगों को शक हुआ। इस पर उनके घर के बाहर ऊपर का वेटीलेटर तोड़कर घर के अंदर घुसकर देखा तो दोनों जमीन पर पड़ी थी। उनके ऊपर कूलर चालू हालत में पड़ा था। दोनों की मौत हो चुकी थी। मोहल्लेवासियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा कार्रवाई कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की माने तो मौत प्रथम दष्टया करंट से होना प्रतित हो रहा है।

इकलौता बेटा जेल में
गीता सोनी के पति नहीं है। उनकी एक बेटी और बेटा है। बेटी की विवाह तीन साल पहले छिंदवाड़ा जिले के सोनाखार में हुआ था। बेटी प्रियंका ससुराल से रविवार को मायके आई थी। बेटी के आने से गीता खुश दिख रही थी। गीता का इकलौता बेटा कपि सोनी हत्या के आरोप में जेल में हैं। पुलिस के अनुसार कपि को मां का अंतिम संस्कार कराने के लिए पेरोल पर लाने का कार्रवाई चल रही है।

 

Created On :   11 Jun 2018 9:09 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story