- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- प्रेरक कदम : नुक्कड़ नाटकों से...
प्रेरक कदम : नुक्कड़ नाटकों से बताएंगे मतदान कितना महान

डिजिटल डेस्क, नागपुर। मतदान में नागरिकों की रुचि कम होने से लोकतंत्र कमजोर हो रहा है। चुनाव प्रक्रिया में नागरिकों का सहभाग बढ़ाने निर्वाचन आयोग ने स्थानीय निकाय से मतदाताओं में जगरूकता पैदा करने के निर्देश दिए हैं। मनपा की ओर से कला सागर नाट्य एवं सांस्कृतिक संस्था पर यह जिम्मेदारी दी गई है। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 26 जनवरी से 10 फरवरी तक लोकतंत्र पखवाड़ा मनाया जाएगा। कलासागर शहर के महाविद्यालयों में नुक्कड़ के माध्यम से लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करने का प्रयास करेगा।
वोट का महत्व समझाएंगे
भारत के सभी नागरिकों को संविधान ने वोट देने का अधिकार दिया है। देश की सरकार नागरिकों के वोट से चुनी जाती है। आजादी के 70 वर्ष बाद भी आम नागरिक मतदान की ताकत नहीं समझ पाए हैं। चुनाव के दिन मतदान के लिए मिलने वाली छुट्टी का उपयोग अधिकांश नागरिक सैर-सपाटे के लिए करते हैं। घरों में रहने के बावजूद अनेक नागरिक मतदान नहीं करते हैं। यह कमजोर लोकतंत्र की निशानी है। लोकतंत्र के प्रति नागरिकों की मानसिकता बदलने के लिए निर्वाचन आयोग ने लोकतंत्र पखवाड़ा मनाने का निर्णय लिया है। स्थानीय निकाय के माध्यम से लोकतंत्र पखवाड़ा दौरान मतदाता जनजागरण करने के निर्देश दिए हैं। कलासागर के कलाकार स्कूल, कॉलेजों में नुक्कड़ के माध्यम से मतदान करने का जागरण करेंगे। 15 मिनट का नुक्कड़ प्रस्तुतिकरण रहेगा। इसमें मतदान का महत्व समझाने के साथ ही चुनाव के दिन पहले माता-पिता को मतदान के लिए प्रोत्साहित करने का विद्यार्थियों को संदेश दिया जाएगा।
शहर में 1500 स्कूल, कॉलेज हैं। सभी स्कूल, कॉलेजों में नुक्कड़, प्रबोधन के माध्यम से मतदाता जनजागरण किया जाएगा। 26 जनवरी से 10 फरवरी तक लोकतंत्र पखवाड़ा मनाया जाएगा। 3 से 4 कलाकारों की एक टीम बनाकर स्कूल, कॉलेजों में जनजागरण किया जाएगा।
Created On :   27 Jan 2020 6:52 PM IST