अलग विदर्भ के लिए दिल्ली में होगा विशाल प्रदर्शन, लोगों ने खून से किए हस्ताक्षर

movement for Different Vidarbha states demand will in new delhi
अलग विदर्भ के लिए दिल्ली में होगा विशाल प्रदर्शन, लोगों ने खून से किए हस्ताक्षर
अलग विदर्भ के लिए दिल्ली में होगा विशाल प्रदर्शन, लोगों ने खून से किए हस्ताक्षर

डिजिटल डेस्क,नागपुर। देश का पैसा अब राज्य के पास नहीं बल्कि केन्द्र सरकार के पास है, वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) आने से सभी राज्यों की कमान केन्द्र के हाथ में आ गई। ऐसे में पृथक विदर्भ राज्य के लिए नागपुर में नहीं बल्कि अब दिल्ली में प्रदर्शन करना होगा। विदर्भ राज्य आघाडी के संस्थापक अध्यक्ष श्रीहरि अणे ने रविवार को संविधान चौक पर आयोजित रक्त हस्ताक्षर अभियान के समापन पर ये बयान दिया।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार खुद कहती है कि हमारे 33 हजार किसानों की मृत्यु हुई है। इतनी बढ़ी संख्या में तो किसी जंग में भी लोग नहीं मरते। उन्होंने सवाल किया कि विदर्भ के अच्छे नागपुर मेट्रो, नागपुर-मुंबई सुपर हाई-वे और दिल्ली-मंबई बुलेट ट्रेन नहीं है, बल्कि अच्छे दिन तब होंगे, जब 80 फीसदी जनसंख्या को उनकी मांग के अनुसार फसल की कीमत मिलेगी।

उन्होंने कहा कि नागपुर में राज्यों की मांग को लेकर एक कार्यक्रम होगा, जिसमें विदर्भ के साथ अन्य राज्य बोडोलैंड, गोरखालैंड, पूर्वांचल, बुंदेलखंड आदि शामिल होंगे। इस मौके अभियान के तहत विदर्भ के 11 जिलों से 10 हजार से अधिक लोगों ने अपने खून से हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर मंच पर विदर्भ राज्य आघाडी के शहराध्यक्ष स्वप्निल संयाल, सचिव नीरज खांदेवाले, श्रीकांत कराड़, हरिभाऊ केदार वरिष्ठ समाजसेवक उमेश चौबे आदि लोग उपस्थित थे।

Created On :   18 Sept 2017 7:54 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story