वन्य प्राणियों का मूवमेंट: तेंदुए ने किया नीलगाय का शिकार, बाघ के मिले पगमार्क

Movement of wildlife: Leopard hunts Nilgai, tigers pugmarks found
वन्य प्राणियों का मूवमेंट: तेंदुए ने किया नीलगाय का शिकार, बाघ के मिले पगमार्क
वन्य विभाग ने किया अलर्ट, सर्चिंग के साथ ग्रामीणों को सलाह वन्य प्राणियों का मूवमेंट: तेंदुए ने किया नीलगाय का शिकार, बाघ के मिले पगमार्क

डिजिटल डेस्क छिंदवाड़ा।  इन दिनों रिहायशी इलाकों में वन्य प्राणियों का मूवमेंट बना हुआ है। सतनूर बीट में तेंदुए ने नीलगाय का शिकार किया तो वहीं बाघ का मूवमेंट नीलकंठ परसगांव के पास बताया जा रहा है। ग्राम भांडखापा मेंं बाघ का मूवमेंट मिला है। पंजों के निशान मिलने के बाद विभागीय अधिकारियों ने भी बाघ के मौजूद होने की पुष्टि की है। बाघ के पगमार्क नजर आने के बाद मंगलवार को विभागीय अमला मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों को सूरज ढलने के बाद खेत की ओर रुख न करने की सलाह दी है।
लगातार बना हुआ बाघ का मूवमेंट  
मंगलवार को सारंगबिहरी के पास के भांडखपा क्षेत्र मेें बाघ के पगमार्क मिले हैं। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने सर्चिंग करने के साथ लोगों को सचेत रहने की सलाह दी है। बताया जा रहा है कि बाघ क्षेत्र से करीब तीन दिन पहले गुजरा है। पंजों के निशान ताजे नहीं हैं। बाघ किस तरफ  बढ़ा पगमार्ग से खोजबीन की जा रही है। एहतियात के तौर पर अमले को तैनात किया गया है, साथ ही ग्रामीणों को भी कहा गया है कि यदि कहीं भी बाघ नजर आता है तो जानकारी से विभागीय कर्मियों को अवगत कराएं। क्षेत्र में स्थिति यह है कि बाघ के पगमार्क मिलने के बाद ग्रामीण खौफ जदा हैं।
सतनूर में मिला नीलगाय का शव
दक्षिण वनमंडल के सौंसर सब डिविजन की कन्हान रेंज अंर्तगत सतनूर बीट से लगे एक खेत में नीलगाय का शव मिला है। कन्हान वन परिक्षेत्र अधिकारी ने बताया कि नीलगाय तेंदुए का शिकार बनी है। शिकार करने के तरीके से इसकी पुष्टि की गई है। परिक्षेत्र अधिकारी ने बताया कि अधिकारियों की मौजूदगी में नीलगाय के शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया है।
इनका कहना है
॥बाघ के पगमार्क सारंगबिहरी के पास मिले हैं। टीम सर्चिंग करने के साथ लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दे रही है। लगातार नजर रखी जा रही है।
-अखिल बंसल,
डीएफओ, पूर्ववनमंडल

Created On :   9 Nov 2021 11:27 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story