मिसेस महाराष्ट्र की रनर-अप रहीं डॉ अंभोरे, 2000 से अधिक महिलाओं ने किया पार्टिसिपेट

Mrs maharashtra madhavi sangolkar ambore, more than 2000 women participated
मिसेस महाराष्ट्र की रनर-अप रहीं डॉ अंभोरे, 2000 से अधिक महिलाओं ने किया पार्टिसिपेट
मिसेस महाराष्ट्र की रनर-अप रहीं डॉ अंभोरे, 2000 से अधिक महिलाओं ने किया पार्टिसिपेट

डिजिटल डेस्क, नागपुर। पुणे में आयोजित ब्यूटी पेजेंट में शहर की डॉ. माधवी संगोलकर अंभोरे ने मिसेज महाराष्ट्र रनर-अप का खिताब अपने नाम किया। पेशे से डॉ. माधवी को महाराष्ट्र टाइमलेस ब्यूटी पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। मिसेज महाराष्ट्र सीजन-4 में पूरे देश से 2000 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया था, जिसमें डॉ. माधवी ने पहले 50 में अपना स्थान बनाया। स्पर्धा में आयोजित विभिन्न राउंड में उन्हें बेस्ट ड्रेस स्पर्धक का खिताब भी दिया गया। स्पर्धा में निर्णायक की भूमिका में अभिनेत्री वर्षा उसगांवकर, जोया अपरोज, अभिनेता गुलशन ग्राेवर, डॉ. सुहानी मेंडोंसा ने निभाई।

बचपन से पसंद गीत-संगीत
डॉ. माधवी ने बताया कि बचपन से ही उन्हें गायन, संगीत और नृत्य करना पसंद था। इसके साथ ही उन्होंने एनसीसी में राष्ट्रीय स्तर पर नृत्य में राज्य का प्रतिनिधित्व किया है। मेडिकल एमबीबीएस के दूसरे वर्ष में विदर्भ स्तरीय मिस मेडिको का खिताब भी जीता था। अखिल भारतीय गंधर्व महाविद्यालय से इंस्ट्रूमेंट एंड वोकल का प्रशिक्षण लिया है। 2006 से 2009 तक नाटकों में आईएमए नागपुर का भी प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरु इंटरनेशनल कोच अंजना मोस्केरहंस, कार्ल मोस्केरहंस, पति डॉ. आशीष अंभोरे, सास-ससुर व नीरी में कार्यरत वैज्ञानिक डॉ. ललिता सांगोलकर को दी हैं।

दिल अभी भरा नहीं…
ज्येष्ठ गंधर्व स्वर मंडल द्वारा ‘दिल अभी भरा नहीं" संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन लक्ष्मीनगर स्थित साइंटिफिक हॉल में किया गया। कार्यक्रम की संकल्पना चितरंजन सामंतराय, नीलिमा मोहिते व शुभांगी रायलू की थी। निर्मिती प्रकाश पांडे व अनंत नाईक की थी। सफलतार्थ अंजलि करमरकर व दीपक तांबेकर ने प्रयास किए। संगीत संयोजन पवन मानवटकर व तुषार विघ्ने का था। गायक कलाकार प्रकाश पांडे, नीलिमा मोहिते, रूपा मेश्राम, नयना गाथू, अरविंद राजे, दिलीप रपाटे, दीपाली सप्रे, विवेक सकदेव, लीपी समंतराय व संजय कुलकर्णी ने प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम की शुरुआत ‘अभी न जाओ छोड़कर गीत से की गई’। उसके बाद कई सदाबहार गीत प्रस्तुत किए गए। निवदेन शुभांगी रायलू ने किया। गायकों को पवन मानवटकर, मंगेश पटले, गौरव टांकसाले, सुभाष वानखेडे, दीपक कांबले, सुधीर अमनिक व तुषार विघ्ने ने संगत दी।

Created On :   23 Dec 2019 10:14 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story