Corona : नागपुर जिले में 72 संक्रमित, म्यूकर माइकोसिस के मामलों में संभाग के आंकड़े

Corona : नागपुर जिले में 72 संक्रमित, म्यूकर माइकोसिस के मामलों में संभाग के आंकड़े
Corona : नागपुर जिले में 72 संक्रमित, म्यूकर माइकोसिस के मामलों में संभाग के आंकड़े

डिजिटल डेस्क, नागपुर। जिले में जांच के दौरान कोरोना के 72 मरीज मिले हैं। इसके अलावा स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या 195 है। पिछले 24 घंटों में इलाज के दौरान 3 मरीजों ने दम तोड़ दिया है। फिलहाल 1,936 मरीज अलग-अलग अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं। 

म्यूकर माइकोसिस : नागपुर में संभाग के मरीजों की 92.64% मौतें

जिले में कोरोना की दूसरी लहर के बाद बड़ी संख्या में म्यूकर माइकोसिस के मरीज सामने आ रहे हैं। नागपुर संभाग के 6 जिले वर्धा, गड़चिरोली, चंद्रपुर, भंडारा, गोंदिया और नागपुर शामिल हैं। इसके कुल मरीजों में 83.69 प्रतिशत मरीज केवल नागपुर के हैं। इसके पूरे संभाग के 92.64 प्रतिशत मौतें सिर्फ नागपुर में हुई हैं। गड़चिरोली को छोड़कर संभाग के सभी जिलों में म्यूकर माइकोसिस के मरीजों का इलाज किया जा रहा है। गड़चिरोली में एक भी मरीज नहीं मिला है। संभाग में कुल 136 की मौत, जिले में 126 : पूरे नागपुर संभाग में 1613 मरीज मिले हैं। इसमें से 1350 मरीज सिर्फ नागपुर जिले के हैं। साथ ही संभाग में अब तक 136 मौतें हुईं। जिसमें से 126 मौतें सिर्फ नागपुर में हुईं हैं। नागपुर में शुक्रवार को 15 नए मरीज मिले। वर्तमान में 489 मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि 738 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। नागपुर संभाग में भंडारा जिले में अब तक 17 मरीज मिले। इनमें से 6 की सर्जरी की गई, 3 डिस्चार्ज हुए। चंद्रपुर जिले में 94 मरीज मिले इसमें 3 की मौत हुई, 46 की सर्जरी की गई, जिसके बाद 45 डिस्चार्ज हो गए हैं। गड़चिरोली में कोई मरीज नहीं मिला। गोंदिया में 44 मरीज मिले जिसमें 3 की मौत हुई। 19 की सर्जरी हुई और 13 डिस्चार्ज किए गए। इसी तरह वर्धा में 108 मरीज मिले, जिसमें 3 की मौत हुई। 63 मरीजों की सर्जरी हुई 40 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। 


 

Created On :   13 Jun 2021 12:44 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story