मुनगंटीवार का शिवसेना को साफ संकेत, भाजपा का ही होगा अगला सीएम

Mungantiwars clear signal to Shiv Sena, Next CM will be from BJP
मुनगंटीवार का शिवसेना को साफ संकेत, भाजपा का ही होगा अगला सीएम
मुनगंटीवार का शिवसेना को साफ संकेत, भाजपा का ही होगा अगला सीएम

डिजिटल डेस्क, नागपुर। भाजपा शिवसेना गठबंधन के तहत मुख्यमंत्री पद को लेकर सवाल पर भाजपा के वरिष्ठ नेता व वित्त मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने कहा है कि अगला मुख्यमंत्री भी भाजपा का ही होगा। उन्होंने कहा है कि भाजपा का मुख्यमंत्री के संबंध में शिवसेना को भी संकेत दे दिया गया है। 2 सितंबर के बाद भाजपा शिवसेना गठबंधन पर निर्णायक चर्चा होगी। शनिवार को पत्रकारों से चर्चा में मुनगंटीवार ने दावा किया कि अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा गठबंधन बहुमत के साथ सत्ता में लौटेगा। भाजपा व शिवसेना 220 से अधिक सीटे जीतेगी। गौरतलब है कि राज्य में विधानसभा की 280 सीटों के लिए अक्टूबर में चुनाव होगा। भाजपा शिवसेना ने गठबंधन के तहत चुनाव लड़ने की घोषणा की है। लेकिन सीट साझेदारी तय नहीं हुई है। इससे पहले गठबंधन की घोषणा करते हुए शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि दोनों दल 50-50 के फाम्यूर्ले के तहत चुनाव लड़ेंगे। लेकिन बाद में भाजपा की ओर से यह भी कहा जाने लगा कि जिन सीटों पर भाजपा व शिवसेना के विधायक हैं उनपर उन्हीं के उम्मीदवार रहेंगे। 2014 के चुनाव में भाजपा ने 123 व शिवसेना ने 63 सीटों पर चुनाव जीता था।

बदली हुई राजनीतिक स्थिति को देखते हुए भाजपा ने विधानसभा की सभी सीटों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों से साक्षात्कार लेना शुरु किया है। मुख्यमंत्री पद को लेकर दोनों दल की ओर से अधिक कुछ नहीं कहा जा रहा है। भाजपा के अध्यक्ष व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 2 सितंबर को ही महाराष्ट्र दौरे पर है। माना जा रहा है कि शाह की उपस्थिति में भाजपा व शिवसेना के बीच सीट साझेदारी का निर्णय होगा। वित्तमंत्री सुधीर मुनगंटीवार राज्य में भाजपा की कोर कमेटी में प्रमुख स्थान रखते हैं।

 

Created On :   30 Aug 2019 7:43 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story