नागपुर : ननकाणा सहिब मामले में जमकर हो रहा पाकिस्तान का विरोध

Nagpur: fierce oppose of Pakistan in Nankana Sahib case
नागपुर : ननकाणा सहिब मामले में जमकर हो रहा पाकिस्तान का विरोध
नागपुर : ननकाणा सहिब मामले में जमकर हो रहा पाकिस्तान का विरोध

डिजिटल डेस्क, नागपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पाकिस्तान व कांग्रेस सेवादल के विरोध में प्रदर्शन किया। कमाल चौक में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तान विरोधी नारे लगाए गए। पाकिस्तान में गुरुद्वारे पर पत्थर फेंकने की घटना का निषेध किया गया। विनायक सावरकर को लेकर कांग्रेस सेवादल का निषेध किया गया। प्रदर्शन में भाजपा के शहर अध्यक्ष प्रवीण दटके, उत्तर मंडल के अध्यक्ष दिलीप गौर, भाजयुमो शहर अध्यक्ष शिवानी दाणी, भोजराज डुंबे, जितेंद्रसिंह ठाकुरे, राहुल खंगार, प्रदीप पोहाणे, संजय चावरे, आलोक पांडे, कमलेश पांडे, दीपांशु लिंगायत, हनी भंडारी, योगी पाचपोर, शिवनाथ पांडे, संजय चौधरी, प्रभाकर येवले, सरबजीत सिंह भाटिया सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे। 

रामगढ़िया फोरम ने ननकाना साहिब पर हमले की निंदा की

महाराजा जस्सा सिंह रामगढ़िया सिख वेलफेयर फोरम ने पाकिस्तान में स्थानीय लोगों द्वारा ननकाना साहिब गुरुद्वारा पर पथराव की कड़ी निंदा की है। फोरम के अध्यक्ष मनोहरसिंह नागी ने कहा कि, पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में स्थित ननकाना साहिब गुरुद्वारा सिखों के लिए एक विशेष महत्व रखता है। इतने महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल पर हमले की यह घटना अत्यंत निंदनीय है। जस्सा सिंह रामगढ़िया फोरम इसकी कड़े शब्दों में निंदा करता है। निवर्तमान अध्यक्ष बलबीर सिंह रेणु ने कहा कि, इस जघन्य घटना ने संपूर्ण सिख समुदाय को हिलाकर रख दिया है। इस घटना में शामिल आरोपियों को शीघ्र सलाखों के पीछे डालना चाहिए। सचिव परमजीसिंह वाडे ने कहा कि, गुरु नानकदेव हमेशा शांति का संदेश देते हैं। उन्होंने कभी भी धर्म के आधार पर किसी के साथ भेदभाव नहीं किया। उनके अनुयायियों में सभी धर्मों के लोग शामिल थे। फोरम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस घटना को संयुक्त राष्ट्र में ले जाने का अनुरोध किया है, क्योंकि यह घटना स्पष्ट रूप से साबित करती है कि, पाकिस्तान में अल्पसंख्यक कितने असुरक्षित हैं।
 

Created On :   5 Jan 2020 12:25 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story