- Dainik Bhaskar Hindi
- City
- Nagpur: Four and half lakh voters have increased in last 5 years
दैनिक भास्कर हिंदी: नागपुर : पिछले पांच साल में बढ़े साढे चार लाख मतदाता, महिलाओं की संख्या में अधिक बढ़ोतरी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। विधानसभा चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है। हालांकि नामांकन तिथि तक लोग अपने नाम मतदाता सूची में दर्ज करा सकेंगे। नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए पूरक मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। आगामी विधानसभा चुनाव में नागपुर जिले में 41 लाख 63 हजार 367 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। इनमें 21 लाख 31 हजार 149 पुरुष और 20 लाख 32 हजार 118 महिला मतदाता शामिल हैं। जिले के मतदाताओं में 100 किन्नर भी शामिल हैं। पांच वर्षों के दौरान नागपुर में किन्नर मतदाताओं की संख्या दोगुनी हुई है। 2014 के विधानसभा चुनाव में नागपुर की 12 विधानसभा क्षेत्रों में 37 लाख 7 हजार 914 मतदाता थे। यानी पांच वर्षों में जिले के मतदाताओं की संख्य़ा में 4 लाख 55 हजार 553 की बढ़ोतरी हुई है। 2014 के विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार राज्यभर में मतदाताओं की संख्या में 59 लाख 8 हजार 97 की बढ़ोतरी हुई है।
वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव के वक्त नागपुर में महिला मतदाताओं की संख्या 17 लाख 76 हजार 337 और पुरुष मतदाता 19 लाख 28 हजार 286 थे। किन्नर मतदाओं की संख्या 53 थी। पांच वर्ष बाद महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ कर 20 लाख 32 हजार 118 हो गई है जबकि पुरुष मतदाता 21 लाख 31 हजार 149 हैं। नागपुर में पुरुषों की अपेक्षा महिला मतदाताओं की संख्या में अधिक बढोतरी हुई है। गत पांच वर्षों में महिला मतदाताओं की संख्या में 2 लाख 55 हजार 781 की बढ़ोतरी हुई तो पुरुष मतदाताओं की संख्या 2 लाख 2 हजार 863 बढ़ी है।
यूं बढ़ी मतदाताओं की संख्या
जिला 2019 2014
नागपुर 4163367 3707914
अकोला 1574091 1423127
अमरावती 2445773 2221347
वर्धा 1149758 1041582
गोंदिया 1096441 1025554
गडचिरोली 774948 731326
चंद्रपुर 1872787 1760030
यवतमाल 2172205 2026991
औरंगाबाद 2849755 2492270
मुंबई उपनगर 7226826 7741800
मुंबई शहर 2504367 2457696
राज्य में कुल मतदाता
2014 8,35,38114
2019 8,94,46,211
भोपाल: स्कोप कॉलेज में विश्वस्तरीय प्रशिक्षण वर्कशाप की स्थापना
डिजिटल डेस्क, भोपाल। स्कोप कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग ने अपने छात्र -छात्राओं के भविष्य को संवारने के लिये भारत के आटोमोबाइल क्षेत्र में अग्रणी कम्पनी हीरो मोटोकार्प के साथ एक करार किया जिसमें ऑटोमोबाइल क्षेत्र में स्किल डेवलपमेंट के लिये एक विश्वस्तरीय प्रशिक्षण वर्कशाप की स्थापना संस्था के प्रांगण में की गई है। ये अपने आप में एक अद्वतीय पहल है तथा सभी अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। इसमें सभी नवीनतम कम्प्यूटराइज्ड मशीन के द्वारा टू-व्हीलर ऑटोमोबाइल कार्यशाला प्रशिक्षण दिया जायेगा। इस वर्कशाप में उद्घाटन के अवसर पर कम्पनी के जनरल मैनेजर सर्विसेज श्री राकेश नागपाल, श्री मनीष मिश्रा जोनल सर्विस हेड - सेंट्रल जोन, श्री देवकुमार दास गुप्ता - डी जी एम सर्विस, एरिया मैनेजर श्री राम सभी उपस्थिति थे। साथ ही संस्था के वरिष्ठ अधिकारी डॉ. अजय भूषण, डॉ. देवेंद्र सिंह, डॉ. मोनिका सिंह, अभिषेक गुप्ता आदि उपस्थित थे। संस्था के सभी शिक्षकगण तथा छात्र-छात्रायें उपस्थित थे।
कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती वंदना से की गई , डॉ. मोनिका सिंह ने अतिथियों का संक्षिप्त परिचय दिया। डॉ. अजय भूषण ने सभी का स्वागत किया और बताया कि आने वाला समय कौशल विकास आधारित शिक्षा का है। कर्यक्रम में आईसेक्ट ग्रुप के कौशल विकास के नेशनल हेड अभिषेक गुप्ता ने ग्रुप के बारे मे विस्तार से बताया कि किस तरह हमेशा से आईसेक्ट ग्रुप ने कौशल विकास को हमेशा प्राथमिकता से लिया है। कार्यक्रम में एएसडीसी के सीईओ श्री अरिंदम लहिरी ऑनलाइन आकर सभी को बधाई दी तथा छात्र - छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिये शुभाषीस भी दी।
कार्यक्रम में डॉ. देवेंद्र सिंह ने बताया कि कौशल विकास आधारित शिक्षा सनातन काल से भारतवर्ष में चली आ रही है मध्यकालीन समय में कौशल विकास पर ध्यान नही दिया गया परंतु आज के तेजी से बदलते हुए परिवेश में विश्व भर में इसकी आवश्यकता महसूस की जा रही है। इसी आवश्यकता को देखते हुये स्कोप कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में कुछ ही समय में विभिन्न क्षेत्रों के सात सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की गई है जो की विभिन्न क्षेत्रों मे छात्र- छात्राओं के कौशाल विकास मे महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे।
भोपाल: सीआरपीएफ की 93 महिला पुलिसकर्मियों की बुलेट यात्रा का रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय में हुआ आगमन
डिजिटल डेस्क, भोपाल। इंडिया गेट से जगदलपुर के लिए 1848 किमी की लंबी बुलेट यात्रा पर निकलीं सीआरपीएफ की 93 महिला पुलिसकर्मियों का रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने विश्वविद्यालय परिसर में आगमन पर भव्य स्वागत किया। लगभग 300 स्वयंसेवकों तथा स्टाफ सदस्यों ने गुलाब की पंखुड़ियों से पुष्प वर्षा करते हुए स्वागत किया। वहीं उनके स्वागत में एन एस एस की करतल ध्वनि से पूरा विश्वविद्यालय परिसर गुंजायमान हो उठा। इस ऐतिहासिक बाइक रैली में शामिल सभी सैन्यकर्मियों का स्वागत विश्वविद्यालय के डीन ऑफ एकेडमिक डॉ संजीव गुप्ता, डिप्टी रजिस्ट्रार श्री ऋत्विक चौबे, कार्यक्रम अधिकारी श्री गब्बर सिंह व डॉ रेखा गुप्ता तथा एएनओ श्री मनोज ने विश्वविद्यालय की तरफ से उपहार व स्मृतिचिन्ह भेंट कर किया। कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए डिप्टी कमांडेंट श्री रवीन्द्र धारीवाल व यात्रा प्रभारी श्री उमाकांत ने विश्वविद्यालय परिवार का आभार किया। इस अवसर पर लगभग 200 छात्र छात्राएं, स्वयंसेवक व एनसीसी कैडेट्स समस्त स्टाफ के साथ स्वागत में रहे मौजूद।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: वोटर लिस्ट के जरिए आरोपी तक पहुंची पुलिस, 24 वर्षों से दे रहा था चकमा
दैनिक भास्कर हिंदी: विधानसभा चुनाव की तैयारी : 19 अगस्त तक मतदाता सूची पुनरीक्षण, टिकट के लिए होने लगी गुप्त बैठकें
दैनिक भास्कर हिंदी: मतदाता सूची को आधार से जोड़ने की मांग करेगी महाराष्ट्र सरकार - सीएम
दैनिक भास्कर हिंदी: मतदाता सूची तैयार करने निजी स्कूलों के शिक्षकों की नहीं ले सकते सेवा-HC
दैनिक भास्कर हिंदी: पूर्व जज का आरोप : मतदाता सूची से गायब हो गए हैं 39 लाख मतदाताओं के नाम