पर्यावरण रक्षा में देश के टॉप-10 में शुमार हुआ ग्रीन नागपुर

Nagpur is listed in top 10 cities of environmental protection
पर्यावरण रक्षा में देश के टॉप-10 में शुमार हुआ ग्रीन नागपुर
पर्यावरण रक्षा में देश के टॉप-10 में शुमार हुआ ग्रीन नागपुर
हाईलाइट
  • टॉप टेन में नागपुर के साथ महाराष्ट्र के मुंबई एवं पुणे का भी चयन हुआ है।
  • दुनिया भर में पर्यावरण रक्षा के लिए काम कर रही संस्था अर्थ डे नेटवर्क के माध्यम से 10 लाख से अधिक आबादी वाले देश के 48 शहरों में ‘शहर ग्रीन करो’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।
  • नागपुर में मनपा व ग्रीन विजिल फाउंडेशन साल भर पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करती है।
  • पर्यावरण संरक्षण के लिए अर्थ डे नेटवर्क संस्था 1970 से

डिजिटल डेस्क, नागपुर। ग्रीन नागपुर के लिए खुशखबर। दुनिया भर में पर्यावरण रक्षा के लिए काम कर रही संस्था अर्थ डे नेटवर्क के माध्यम से 10 लाख से अधिक आबादी वाले देश के 48 शहरों में ‘शहर ग्रीन करो’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। टॉप टेन में नागपुर के साथ महाराष्ट्र के मुंबई एवं पुणे का भी चयन हुआ है। पर्यावरण संरक्षण के लिए अर्थ डे नेटवर्क संस्था 1970 से काम कर रही है। इसके माध्यम से नागपुर में मनपा व ग्रीन विजिल फाउंडेशन साल भर पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करती है।

इसमें नदी स्वच्छता मुहिम, ऊर्जा बचाने के लिए पूर्णिमा दिवस, शहर स्वच्छता अभियान, सूखा एवं गीला कचरे का पृथक्कीकरण, प्लास्टिक मुक्त शहर, पर्यावरणपूरक गणेशोत्सव में तालाब संरक्षण, हरा नागपुर (पौधारोपण) एवं पर्यावरण हेतु जानकारी आदि पर्यावरण संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

वे शहर जो प्रतियोगिता में शामिल हुए
अर्थ डे नेटवर्क संस्था के 47 साल पूरे होने पर ‘शहर ग्रीन करो’ प्रतियोगिता आरंभ की गई थी। इस साल इस प्रतियोगिता में 48 शहरों को शामिल किया गया था। इसमें प्रमुख रूप से नागपुर, आगरा, अहमदाबाद, इलाहाबाद, अमृतसर, भोपाल, दिल्ली, बंगलुरु, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, कोलकाता, ग्वालियर, हैदराबाद, इंदौर, जयपुर, कानपुर, कोची, रांची, मदुरई, मुंबई, पुणे, तिरुवंतपुरम्, सूरत, वड़ोदरा, वाराणसी, विजयवाड़ा, विशाखापट्नम आदि शहर शामिल हुए थे।  

ये हैं टॉप टेन शहर 
‘शहर ग्रीन करो’ प्रतियोगिता में टॉप टेन शहरों में  नागपुर के साथ-साथ मुंबई, पुणे, वाराणसी, नई दिल्ली, अमृतसर, श्रीनगर, चेन्नई, गुवाहाटी, बंगलुरु शामिल हैं। इन 10 शहरों में नागपुर एकमात्र ऐसा शहर है, जिसमें स्थानीय स्वराज संस्था के साथ पर्यावरण प्रेमी संस्था ने जागरूकता की।  अर्थ डे नेटवर्क दक्षिण एशिया की विभागीय संचालक करुणा िसंह ने नागपुर मनपा व ग्रीन विजिल फाउंडेशन का अभिनंदन किया। 

यह नागपुरियन्स का सम्मान
महापौर नंदा जिचकार के मुताबिक पर्यावरण के क्षेत्र में काम करने वाली अर्थ डे नेटवर्क की सूची में शामिल होने से यहां के पर्यावरण प्रेमियों को सम्मान मिला है, जो पूरे शहर का सम्मान है। नागपुरवासी अब स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूक हो गए हैं।कलेक्टर अश्विन मुद्गल के मुताबिक किसी भी विषय को जीतने के लिए जनजागृति एवं जनसहयोग जरूरी है। पुरस्कार से अब जिम्मेदारी बढ़ गई है। जिले भर में अभियान चालू करने का प्रयास रहेगा। कौस्तुभ चटर्जी, संस्थापक, ग्रीन विजिल फाउंडेशन के मुताबिक पुरस्कार से प्रोत्साहन मिलता है। ग्रीन विजिल फाउंडेशन सही दिशा में काम कर रहा है, इसका यह प्रमाण है। सही अर्थ में यह नागपुर की जनता का सम्मान है।    
    

Created On :   6 May 2018 2:51 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story