एनसीआरबी की रिपोर्ट : सार्वजनिक स्थानों पर अश्लीलता के मामले में नंबर वन है नागपुर

Nagpur is number one in cases of obscenity in public places
एनसीआरबी की रिपोर्ट : सार्वजनिक स्थानों पर अश्लीलता के मामले में नंबर वन है नागपुर
एनसीआरबी की रिपोर्ट : सार्वजनिक स्थानों पर अश्लीलता के मामले में नंबर वन है नागपुर

डिजिटल डेस्क, मुंबई। यहां सार्वजनिक जगहों पर अश्लील गानों और हरकतों की सबसे ज्यादा शिकायतें सामने आतीं हैं। इस मामले में देश में दूसरा नंबर मुंबई का है। देश के कुल 19 बड़े शहरों में से इन्हीं दो शहरों में 75 फीसदी से ज्यादा शिकायतें दर्ज हुए हैं। साल 2018 में बड़े शहरों में की गईं 1089 शिकायतों में से 448 नागपुर और 369 शिकायतें मुंबई में दर्ज हुईं हैं। जबकि 2017 में नागपुर में 413 और मुंबई में 313 मामले दर्ज हुए थे।

राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़ों के मुताबिक देश के 19 बड़े शहरों में सार्वजनिक स्थानों पर अश्लील हरकतें करने और अभद्र गाने गाने के 1089 मामलों में 1170 पीड़ितों ने शिकायत दर्ज कराई है। इसमें से 41 फीसदी से ज्यादा यानी 448 मामले नागपुर में दर्ज किए गए। सार्वजनिक स्थानों पर अश्लीलता के मामले में मुंबई दूसरे नंबर पर है जहां 386 पीड़ितों की शिकायत पर 369 मामले दर्ज किए गए है। चेन्नई इस मामले में 64 शिकायतों के साथ तीसरे नंबर पर है जबकि कोच्ची में भी सार्वजनिक स्थानों पर अश्लील हरकतों के 63 मामले सामने आएं हैं। इस सूची में मौजूद राज्य के एक और शहर पुणे में भी सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकत के 7 मामले दर्ज किए गए हैं। देश के चार बड़े महानगरों में शामिल कोलकाता में इस तरह की कोई शिकायत नहीं दर्ज हुई है। जबकि दिल्ली में भी सिर्फ 3 ऐसी शिकायतें दर्ज की गई हैं। 

तीन महीने तक हो सकती है सजा

सार्वजनिक स्थानों पर अश्लीलता के मामले पुलिस आईपीसी की धारा 294 के तहत दर्ज करती है जिसमें तीन साल तक कैद या जुर्माना अथवा दोनों सजाओं का प्रावधान है।      

 अश्लीलता में नागपुर अव्वल

    शहर        शिकायतें       पीड़ित       
    नागपुर        448           448
    मुंबई          369           386
    चेन्नई           64            64
    कोच्ची          63            63
    सूरत            52            84
 

Created On :   14 Jan 2020 2:26 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story