- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- टैक्स वसूलने के लिए नागपुर NMC हुआ...
टैक्स वसूलने के लिए नागपुर NMC हुआ सख्त

डिजिटल डेस्क,नागपुर। मार्च का महीना आधा बीत रहा है और अब जाकर मनपा ने टैक्स वसूलने के लिए कमर कसी है, स्थायी समिति सभापति विक्की कुकरेजा के निर्देशों के बाद नीलामी कार्रवाई ने गति पकड़ी है और सिर्फ 4 जोन में से ही 384 संपत्तिधारकों की संपत्ति नीलाम करने की प्रक्रिया ने गति पकड़ ली है। टैक्स जमा नहीं करने की स्थिति में संपत्तिधारकों को नोटिस दिए गए थे, लेकिन उचित जवाब नहीं मिलने के बाद अब संपत्ति को नीलाम करने की कार्रवाई भी की जा रही है। वहीं लीज पर जगह लेकर टैक्स नहीं चुकाने वालों को भी भारी पड़ने वाला है।
कार्रवाई की जा रही है
मनपा की आय बढ़ाने के लिए प्रबंधन ने टैक्स वसूली के लिए संपत्ति नीलाम करने का निर्णय लिया है। इससे वर्षों से टैक्स नहीं भरने वालों के सामने संकट खड़ा हो गया है और टैक्स नहीं भरने की स्थिति में संपत्तिधारकों को संपत्ति डूबती दिखाई पड़ रही है। नीलामी की प्रक्रिया नोटिस के बाद जब्ती और फिर विज्ञापन के बाद नीलामी की कार्रवाई की जा रही है।
नियमानुसार पूरी प्रक्रिया करने के कारण संपत्तिधारकों के सामने न्यायालय की शरण में जाने के दरबाजे भी बंद होते दिखाई पड़ रहे हैं। अब मार्च एण्ड तक मनपा के यह प्रयास कितने सफल होते हैं यह तो आने वाला समय ही बताएगा।
कब्जा भी होगा नीलाम
बताया जा रहा है कि कई सारे ऐसे लीज संपत्तिधारक हैं, जो टैक्स नहीं भरते हैं। चूंकि उनकी संपत्ति लीज की होती है, इसलिए मनपा उसे नीलाम नहीं कर पाती है। अब मनपा ने उसका तोड़ निकाल लिया है। लीज की भूमि पर किए गए निर्माण कार्य को टैक्स वसूली के लिए नीलाम किया जाएगा।
क्या कहते हैं 10 जोन के आंकड़े
संपत्तिधारकों को वारंट दिए थे 8592
संपत्तिधारकों से वसूली हुई 1948
जब्ति की कार्रवाई 3460
चार जोन में 384 संपत्ति होगी नीलाम
धरमपेठ 198 हनुमान नगर 75
नेहरूनगर 60 गांधीनगर 51
Created On :   14 March 2018 11:14 AM IST