अब 22 कोच के साथ चलेगी नागपुर मुंबई-नागपुर दुरंतो एक्सप्रेस

Nagpur-Mumbai Duronto Express train will now run with 22 coaches
अब 22 कोच के साथ चलेगी नागपुर मुंबई-नागपुर दुरंतो एक्सप्रेस
अब 22 कोच के साथ चलेगी नागपुर मुंबई-नागपुर दुरंतो एक्सप्रेस

डिजिटल डेस्क, नागपुर। नागपुर-मुंबई-नागपुर दुरंतो अब 22 कोच के साथ दौड़ेगी। ट्रेनों में गर्मियों में छुटि्टयां व शादी समारोह के कारण यात्रियों की बढ़ रही भीड़ के चलते कोच बढ़ाए जा रहे हैं। ज्यादातर नागपुर-मुंबई-नागपुर के बीच  प्रतीक्षासूची लंबी हो जाती है। दुरंतो एक्सप्रेस में तो यात्रियों को जगह ही नहीं मिलती है, लेकिन इस बार नागपुर-मुंबई-नागपुर दुरंतो एक्सप्रेस में यात्रियों को राहत मिलने वाली है, क्योंकि रेल प्रशासन की ओर से अगले चार माह के लिए गाड़ी में अतिरिक्त चार थर्ड एसी के कोच जोड़े जाने वाले हैं। ऐसे में 18 कोच की यह गाड़ी 22 कोच की हो जाएगी। यात्रियों को इस गाड़ी में आसानी से टिकट मिलने की उम्मीद की जा सकती है। 

नागपुर से मुंबई जाने वाली गाड़ियों में विदर्भ एक्सप्रेस, सेवाग्राम एक्सप्रेस व दुरंतो एक्सप्रेस मुख्य गाड़ियां हैं। अधिकांश यात्री इन्हीं गाड़ियों से मुंबई की ओर रूख करते हैं। सेवाग्राम एक्सप्रेस व विदर्भ एक्सप्रेस मुंबई पहुंचाने के लिए काफी लेती है। 15 घंटे से ज्यादा समय गंतव्य तक पहुंचने में लगता है, इसलिए यात्रियों में दुरंतो को लेकर ज्यादा क्रेज है। इस गाड़ी से मात्र 11 घंटे में यात्री नागपुर-मुंबई व मुंबई नागपुर का सफर तय कर लेते हैं। सफर का समय भी लोगों की सुविधा के अनुसार रात का है। यात्रियों की पहली पसंद रहने से इस गाड़ी का टिकट पाना हर किसी के लिए संभव नहीं होता है। 18 कोच की इस गाड़ी में कम थर्ड एसी के कोच हैं। ऐसे में प्रतीक्षासूची लंबी बनी रहती है, लेकिन इस बार दुरंतो एक्सप्रेस चार अतिरिक्त कोच अगले 4 माह के लिए लगाए जाने वाले हैं, जिससे यात्रियों को आसनी से टिकट मिल सकेगी। पहले कुछ दिन 2 कोच व इसके बाद 2 कोच लगाए जाने वाले हैं। 

इस तरह लगेंगे कोच 
ट्रेन नंबर 12290 नागपुर-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस में 10 अप्रैल से 14 अप्रैल तक दो थर्ड एसी कोच जोड़े जाएंगे। 15 अप्रैल से 30 जून तक 2 अतिरिक्त कोच जोड़े जाएंगे। इसी तरह 12289 मुंबई-नागपुर दुरंतो एक्सप्रेस में 11 अप्रैल  से 15 अप्रैल तक 2 थर्ड एसी कोच जोड़े जाने वाले हैं। 16 अप्रैल से 1 जुलाई तक 4 थर्ड एसी कोच जोड़े जाने वाले हैं। 
 

Created On :   3 April 2019 8:01 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story