समृद्धि एक्सप्रेस-वे : 16 चरणों में होंगे काम, मिले 200 से अधिक टेंडर

Nagpur-Mumbai Samrudhi Express-work will be completed in 16 steps
समृद्धि एक्सप्रेस-वे : 16 चरणों में होंगे काम, मिले 200 से अधिक टेंडर
समृद्धि एक्सप्रेस-वे : 16 चरणों में होंगे काम, मिले 200 से अधिक टेंडर

डिजिटल डेस्क,नागपुर।  मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस व केंद्रीय मंंत्री नितीन गड़करी के ड्रीम प्रोजेक्ट नागपुर-मुंबई समृद्धि एक्सप्रेस-वे के लिए एमएसआरडीसी की तरफ से ग्लोबल टेंडर जारी किया गया है। समृद्धि एक्सप्रेस-वे का काम 16 चरणों में पूरा होगा। बता दें कि देश-विदेश की 200 से अधिक कंपनियां इसके लिए टेंडर भर चुकी हैं। 

अलग-अलग कंपनियों को बांटे जाएंगे कार्य
710 किमी के समृद्धि एक्सप्रेस-वे के लिए रिक्वेस्ट फॉर क्वॉलिफिकेशन (आरएफसी) मांगे गए थे आैर उसमें करीब 300 से ज्यादा कंपनियां क्वॉलिफाई (पात्र) हुई हैं। एमएसआरडीसी ने 20 फरवरी को ग्लोबल टेंडर जारी किए। ये ऑनलाइन टेंडर हैं आैर इसमें एक महीने तक देश-विदेश की कंपनियां टेंडर भर सकती हैं, जो कंपनियां क्वॉलिफाई हुई हैं, वहीं कंपनियां टेंडर भर सकती हैं। एक्सप्रेस-वे का काम 16 चरणों में पूरा होगा आैर अभी 13 चरणों के लिए ही टेंडर जारी हुए हैं। किसी एक कंपनी को सभी 13 चरणों का काम नहीं मिलेगा। शेष 3 चरणों के लिए बाद में ग्लोबल टेंडर जारी होंगे। अभी तक 200 से ज्यादा देशी-विदेशी कंपनियों ने ऑनलाइन टेंडर भरे हैं। 20 मार्च तक यह संख्या 300 तक पहुंच सकती है। टेंडर भरने वाली विदेशी कंपनियों में जर्मन, आस्ट्रेलिया, कोरियन व दुबई की कंपनियां शामिल हैं।

अप्रैल में हो जाएगा क्लियर
सूत्रों के अनुसार टेंडर प्रक्रिया मार्च अंत तक खत्म होगी। उसके बाद एमएसआरडीसी के वरिष्ठ अधिकारियों की मुंबई में उच्चस्तरीय बैठक होगी। अप्रैल में स्पष्ट हो जाएगा कि कौनसी कंपनियों को ठेका मिला है। मई 2018 तक काम शुरू हो सकता है। समृद्धि एक्सप्रेस-वे का एक साथ नागपुर सहित 5 जगह भूमिपूजन होगा। शेष 3 चरणों के लिए कब तक टेंडर जारी किए जाएंगे, इस बारे में तारीख अभी तय नहीं हुई है।

टेंडर भरने की प्रक्रिया जारी है 
एक्सप्रेस-वे का काम 16 चरणों में पूरा होगा। अभी 13 चरणों के लिए ग्लोबल टेंडर जारी हुए हैं। टेंडर भरने की प्रक्रिया जारी है। 30 दिन तक यह प्रक्रिया चलेगी। देश-विदेश की कंपनियां टंेडर भरने के लिए पात्र हुई थीं। करीब 300 कंपनियों द्वारा टेंडर भरने की उम्मीद है। शेष 3 चरणों के लिए बाद में टेंडर जारी किए जाएंगे। 
संगीता जायस्वाल, अधीक्षक अभियंता, एमएसआरडीसी, नागपुर 

Created On :   27 Feb 2018 11:15 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story