NMC की सेवा और सुविधा होगी महंगी

Nagpur Municipal Corporation service and convenience will be expensive
NMC की सेवा और सुविधा होगी महंगी
NMC की सेवा और सुविधा होगी महंगी

डिजिटल डेस्क,नागपुर। आर्थिक संकट से गुजर रही NMC ने नया हथकंडा अपनाया है। जिसमें आम जनता से जुड़े कार्यों पर कर और दर में बढ़ोत्तरी की तैयारी की जा रही है। कहा जा रहा है कि  नागपुर महानगरपालिका की आर्थिक स्थिति चरमरा गई है। अग्निशमन विभाग भी संकट में है। आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए कठोर निर्णय लेने के संकेत सत्तापक्ष ने दिए हैं। संपत्ति कर से इसकी शुरुआत की गई। अग्निशमन सेवा शुल्क में भी बढ़ोतरी का निर्णय लिया गया है। अग्निशमन सेवा शुल्क वसूली के अलावा अन्य कार्य के लिए लिए जाने वाले शुल्क में भी बढ़ोतरी करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। 

इस तरह है प्रस्ताव
-रेडीरेक्नर के आधार पर संपत्ति कर वसूल करने का निर्णय लिया गया था। इसके अनुसार कर वृद्धि की गई है। अब अग्निशमन सेवा भी महंगी होगी। मनपा के अग्निशमन विभाग ने इस संबंध में प्रस्ताव तैयार किया है। सोमवार को अग्निशमन व विद्युत समिति की बैठक में प्रस्ताव एकमत से मंजूर किया गया है। स्थायी समिति के बाद मनपा की आमसभा में इस सहमति के लिए भेजा जाएगा। इसके बाद नई दरें लागू होंगी। 
-प्रस्ताव अनुसार इमारत निर्माणकार्य मंजूरी के लिए आवश्यक प्रथम अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी), सूचना पत्र, अस्थायी निर्माणकार्य, समारोह, पंडाल आदि एनओसी के लिए प्रस्तावित दर में दोगुना बढ़ोतरी की गई है। 
-आकस्मिक अवसर पर जलापूर्ति (पहले चार घंटे के लिए 4 हजार रुपए, इसके बाद 1 हजार रुपए प्रति घंटा अनुसार), अग्निशमन सुरक्षा बंदोबस्त, पानी उपसा, अग्निशमन व बचाव कार्य, पानी पंम्पिंग, अस्थायी एनओसी, फायर ऑडिट दर में वृद्धि की गई है। 
-अग्निशमन प्रशिक्षण महाविद्यालय, शासकीय, निजी संस्था की ओर से आने वाले प्रशिक्षणार्थियों का प्रशिक्षण 1 हजार प्रति व्यक्ति और प्राथमिक अग्निशमन प्रशिक्षण व्यावसायिक, निजी संस्था से आने वाले आवेदन प्राप्त होने पर शुल्क वसूली सात दिन के लिए 2 हजार 800 रुपए, दो दिन के लिए 800 रुपए, एक दिन के लिए 400 रुपए अनुसार वसूला जाएगा। 
-2014 से 2016 में न्यायालयीन प्रकरणों के कारण शुल्क वृद्धि रद्द करने से विभाग की आय में बड़े पैमाने पर कमी आने का दावा भी किया गया है। 

Created On :   6 Feb 2018 12:11 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story