मनपा चुनाव - गठबंधन के प्रयास में है बसपा, अब भाजपा के विरोध में शुरु होगा पोल खोल अभियान

Nagpur Municipal Elections - BSP is trying to combine, now the campaign will start against the BJP
मनपा चुनाव - गठबंधन के प्रयास में है बसपा, अब भाजपा के विरोध में शुरु होगा पोल खोल अभियान
नागपुर मनपा चुनाव - गठबंधन के प्रयास में है बसपा, अब भाजपा के विरोध में शुरु होगा पोल खोल अभियान

डिजिटल डेस्क, नागपुर। मनपा चुनाव की तैयारी कर रही बसपा ने कुछ राजनीतिक संगठनों के साथ गठबंधन का प्रयास शुरु किया है। इस संबंध में एक प्रस्ताव बसपा अध्यक्ष मायावती को भेजा है। फिलहाल कोई गठबंधन तय नहीं हुआ है। चुनाव में भाजपा का विरोध किया जाएगा। भाजपा के विरोध में पोल खोल अभियान चलाया जाएगा। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष संदीप ताजने ने पत्रकार वार्ता में जानकारी दी। बुधवार को रविभवन में आयोजित वार्ता में पार्टी के प्रदेश प्रभारी प्रमोद रैना सहित अन्य पदाधिकारी थे। ताजने ने बताया कि गुरुवार को पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन में अन्य रणनीतियों पर भी चर्चा की जाएगी। मनपा की सभी सीटों पर उम्मीदवार तय करने की प्रक्रिया शुरु हो गई है। महापौर बनाओ अभियान के माध्यम से बूथ व सेक्टर स्तर पर विविध संगठनात्मक कार्य किए गए है। मनपा चुनाव के नियोजन के लिए जिला स्तर पर समितियां रहेगी। नागपुर के लिए समिति में नागोराव जयकर, महेंद्र रामटेके, जीतेंद्र घोड़ेश्वार समान पदाधिकारी प्रमुखता से शामिल रहेंगे। राज्य में बसपा के संगठनात्मक मामले में 4 जोन हैं। सभी में पदाधिकारियों को अलग अलग जिम्मेदारी दी जा रही है। 26 नवंबर से राज्य व्यापी संविधान रैली निकलेगी। रैली की शुरुआत संविधान चौक नागपुर से होगी। मनपा चुनाव में उम्मीदवार चयन के लिए बसपा की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं के अलावा क्षेत्र में सम्मानजनक स्थान रखनेवाले कार्यकर्ता को प्राथमिकता दी जाएगी। गठबंधन के लिए 2-3 दल संगठनों ने चर्चा की है। चुनाव कार्य के लिए नागपुर में 100 कैडर लेने वाले कार्यकर्ता रहेंगे। िवविध क्षेत्रों के ये कार्यकर्ता चुनाव नियोजन में भी सहभागी होंगे। प्रदेश प्रभारी प्रमोद रैना ने कहा कि सेक्टर से जिला स्तर पर समितियां तैयार कर चुनाव कार्य का बेहतरीन नियोजन किया जाएगा। पत्रकार वार्ता में प्रदेश महासचिव नागोराव जयकर, नितीन सिंगाडे, जीतेंद्र घोड़ेश्वार उपस्थित थे।
---

Created On :   31 Aug 2022 1:59 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story