- Dainik Bhaskar Hindi
- City
- Nagpur police arrested two ganja smugglers with car and marijuana worth 7 lakh rupees
दैनिक भास्कर हिंदी: छत्तीसगढ़-ओडिशा से हो रही गांजे की तस्करी, माल सहित दो आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। उपराजधानी में छत्तीसगढ़ आैर ओडिशा से गांजे की तस्करी हो रही है। नागपुर में गांजा तस्करी करने वाले दो गांजा तस्करों को पुलिस ने धरदबोचा। गांजा तस्कर विशम्भर लक्ष्मण कर्मकार (27), किरंदू दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ और मनोज लच्छम मडकामी (26) पद्मगिरी, तंगडपल्ली, ओडिशा निवासी से करीब 65 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया। दोनों गांजा तस्करों से कार व गांजा सहित पुलिस ने करीब 14 लाख रुपए का माल जब्त किया है, जिसमें गांजा की कीमत करीब 7 लाख रुपए बताई गई है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार अपराध शाखा पुलिस विभाग के मादक पदार्थ विरोधी दस्ते को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर में गांजा की बड़ी खेप आ रही है। दस्ते के प्रमुख राजेंद्र निकम ने सहयोगियों के साथ कलमना क्षेत्र में घेराबंदी की। कलमना रोड पर कार शोरूम के बगल में इनोवा कार (सीजी 04 एच डी - 8504) को रोका। कार की तलाशी लेने पर दो युवक कार से बाहर निकले। कार में बोरियों के अंदर गांजा भरा था। दोनों युवकों ने अपना नाम विशम्भर कर्मकार और मनोज मडकामी बताया। कार में गांजा मिलने पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को कलमना थाने ले गई। कार से गांजा जब्त कर लिया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ कलमना थाने में मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपियों से अन्य नाम सामने आने की संभावना है।
कार के अंदर बनी थी गुप्त जगह
आरोपियों ने कार के अंदर गुप्त जगह बना रखी थी। इसी के अंदर गांजे की खेप भरकर लाया करते थे। दोनों गांजा तस्कर नागपुर शहर में गत तीन वर्ष से गांजा की खेप ला रहे हैं। यह हमेशा कार से नागपुर में गांजा की खेप हर माह 60 किलो से अधिक ला रहे थे। शहर के कई ढाबों, पानठेलों और मोमिनपुरा परिसर में कई बड़ी होटलों तक गांजे की खेप पहुंचाने का कार्य किया जाता है। यह जानकारी पुलिस को इन गांजा तस्करों ने दी है।
गणतंत्र दिवस : स्कोप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह
डिजिटल डेस्क, भोपाल। स्कोप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में 74वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. डी.एस. राघव निदेशक, स्कोप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन उपस्थित थे। गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में डॉ. सत्येंद्र खरे, सेक्ट कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल एजुकेशन के प्रिंसिपल, डॉ. नीलम सिंह, सेक्ट कॉलेज ऑफ बीएड की प्रिंसिपल और डॉ. प्रकृति चतुर्वेदी, स्कोप पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुएl कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. डी.एस.राघव ने झन्डा फंहराया गया तथा विद्यालय के छात्र छात्राओं ने अनुशासन एवं कौशल का परिचय देते हुए आकर्षक परेड की प्रस्तुति दीl विद्यालय के बच्चों द्वारा शारीरिक व्यायाम के महत्व को प्रकट करते हुए मनमोहक पीटी प्रस्तुत की गई l
स्कोप इंजीनियरिंग कॉलेज, बी.एड कॉलेज, स्कोप प्रोफेशनल कॉलेज तथा स्कोप स्कूल के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एकता अखंडता एवं देश प्रेम से ओतप्रोत प्रस्तुतियां दीl कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण उरी हमले पर आधारित नृत्य नाटिका तथा रानी लक्ष्मीबाई के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को चित्रित करता हुआ नृत्य गीत था। मुख्य अतिथि डॉ डीएस राघव ने अपने संबोधन में कहा कि हम अपने कर्तव्यों का निर्वाहन ईमानदारी एवं पूर्ण निष्ठा के साथ करते हैं तो यही आज के समय में हमारी सच्ची देश सेवा है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्या डॉ. प्रकृति चतुर्वेदी ने सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम की आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम अपने उद्देश्य के प्रति ईमानदार रहेंगे और उसके प्रति पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करेंगेl
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: स्मैक बेचने गए तस्कर को पुलिस ने दबोचा, 120 ग्राम स्मैक बरामद
दैनिक भास्कर हिंदी: मोबाइल के पावर बैंक में छिपाकर ले जा रहा था सोना, एयरपोर्ट पर गिरफ्तार
दैनिक भास्कर हिंदी: पुलिस को बड़ी सफलता, गिरफ्त में चंदन तस्कर गिरोह के 6 सदस्य
दैनिक भास्कर हिंदी: एयरपोर्ट पर 68 लाख का सोना जब्त, 1 तस्कर गिरफ्तार