नागपुर-पुणे शिवशाही को नहीं मिल रहे यात्री, बसें रद्द

Nagpur-Pune Shivshahi not getting passengers, buses canceled
नागपुर-पुणे शिवशाही को नहीं मिल रहे यात्री, बसें रद्द
नागपुर-पुणे शिवशाही को नहीं मिल रहे यात्री, बसें रद्द

डिजिटल डेस्क, नागपुर। पुणे के लिए चलाई जाने वाली आधा दर्जन बसों को घाटा सहना पड़ रहा है। एसटी महामंडल ने 4 बसों को रद्द कर दिया है। केवल नागपुर से 2 ही बसें चलाई जा रही हैं। इसमें यात्रियों का प्रतिसाद कम है। ऐसे में आने वाले समय में इसे भी बंद करने की तैयारी है। यह सब कोरोना संक्रमण के चलते विभिन्न जिलों में हुई संचारबंदी के कारण हो रहा है। गत वर्ष कोरोना संक्रमण के कारण  बसों के पहिए मार्च महीने से करीब चार माह थमे रहे। जिसके बाद चरणबद्ध तरीके से बसों को शुरू किया। नियमित ट्रेन नहीं चलने से एसटी को अच्छा प्रतिसाद मिल रहा था। नागपुर-पुणे-नागपुर शिवशाही बसों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई थी। जिससे प्रशासन का राजस्व भी बढ़ने लगा था। लेकिन हाल ही में कोरोना संक्रमण बढ़ने के कारण अमरावती, यवतमाल, अकोला आदि जिलों में संचारबंदी हुई है। ऐसे में यहां आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या में कमी आ गई। नागपुर से प्रतिदिन पुणे के लिए 6 बसें चलाई जाती थीं। अब केवल 2 बसों को नागपुर से पुणे के लिए दोपहर 1 व 4 बजे चलाया जा रहा है। 

नागपुर में शनिवार व रविवार को मार्केट बंद की घोषणा हुई है। जिससे एसटी प्रशासन ने भी बसों की संख्या कम करने का निर्णय लिया है। नागपुर से प्रतिदिन की तुलना में केवल 50 प्रतिशत ही बसों को चलाया जाएगा। हालांकि गणेशपेठ डिपो में बसें तैयार रहेंगी। यदि यात्रियों की संख्या बढ़ती है, तो बसों की संख्या भी बढ़ा दी जाएगी।

 

Created On :   27 Feb 2021 11:47 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story