गो एयर की दो फ्लाइट देरी से पहुंचीं, 20 जनवरी से शुरु हो रही नई ट्रेनें

Nagpur : Two flights of Go Air arrive late, new trains starting from January 20
गो एयर की दो फ्लाइट देरी से पहुंचीं, 20 जनवरी से शुरु हो रही नई ट्रेनें
गो एयर की दो फ्लाइट देरी से पहुंचीं, 20 जनवरी से शुरु हो रही नई ट्रेनें

डिजिटल डेस्क, नागपुर। गो एयर की दो फ्लाइट शुक्रवार को विलंब से नागपुर एयरपोर्ट पर पहुंचीं। गो एयर का अहमदाबाद से दोपहर 12.20 बजे आनेवाली फ्लाइट 1 घंटा 23 मिनट देरी से लैंड हुई। गो एयर का पुणे से शाम 4 बजे आनेवाली फ्लाइट अपने तय समय से 1 घंटा 16 मिनट देरी से पहुंची। इससे यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। 

पुरी-अजमेर के बीच 21 और पुरी-जोधपुर के लिए ट्रेन 20 जनवरी से

यात्रियों की मांग को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने 02037/38 पुरी-अजमेर-पुरी सुपर फास्ट (सप्ताह में 2 दिन) 21 और 02093/94 पुरी-जोधपुर-पुरी सुपर फास्ट स्पेशल 20 जनवरी से शुरू की जाएगी। 02037 पुरी-अजमेर प्रत्येक सोमवार और शनिवार को चलेगी। इसका नागपुर आगमन अगले दिन मंगलवार और रविवार को शाम 5.50 को होगा। इसी तरह 02037 अजमेर-पुरी प्रत्येक मंगलवार और गुरुवार को चलेगी। इसका नागपुर आगमन अगले दिन बुधवार और शुक्रवार को रात 8.10 बजे होगा। 02093 पुरी से जोधपुर के लिए प्रत्येक बुधवार को चलेगी। इसका नागपुर आगमन अगले दिन दोपहर 11.15 को होगा। 02094 जोधपुर से पुरी के लिए प्रत्येक शनिवार को चलेगी। इसका नागपुर आगमन अगले दिन दोपहर 2.25 पर होगा।
 

Created On :   16 Jan 2021 11:41 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story