मतदाता सूची में नाम पंजीयन और पड़ताल विशेष अभियान

Name registration and investigation special campaign in voter list
मतदाता सूची में नाम पंजीयन और पड़ताल विशेष अभियान
नागपुर मतदाता सूची में नाम पंजीयन और पड़ताल विशेष अभियान

डिजिटल डेस्क, नागपुर। आगामी महानगरपालिका चुनाव के मद्देनजर नए मतदाताओं का नाम पंजीयन और सूची में नाम की पड़ताल अभियान चल रहा है। 1 से 30 नवंबर तक चल रहे पुनरीक्षण कार्यक्रम अंतर्गत 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष आयु पूरी करने वाले तथा जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं हैं, उन्हें पंजीयन कराने का मनपा आयुक्त राधाकृष्णन बी. ने आह्वान किया है। सभी मतदान केंद्रों पर 13 और 14 नवंबर तथा 27 और 28 नवंबर को मतदाता सूची नागरिकों के अवलोकनार्थ उपलब्ध रहेगी। सूची में नाम और पता गलत रहने पर उसमें सुधार भी किया जाएगा।

दिव्यांगों के लिए पीडब्ल्यूडी एप की सुविधा उपलब्ध

भारतीय निर्वाचन आयोग ने दिव्यांगों के लिए अलग से पीडब्ल्यूडी एप की सुविधा उपलब्ध की है। इस एप पर दिव्यांग मतदाता पंजीकरण कर सकते हैं। पहले पंजीयन में दिव्यांग नहीं लिखने वाले एप पर दिव्यांगता को चिह्नित कर सकते हैं।

Created On :   14 Nov 2021 10:14 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story