- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- नाना पटोले ने पूछा - जड़ी बूटी वाले...
नाना पटोले ने पूछा - जड़ी बूटी वाले बाबा को जमीन देकर क्या पाया

डिजिटल डेस्क, नागपुर। पूरक मांगों पर चर्चा के साथ विधानसभा में विदर्भ विकास का मामला भी गूंजा। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा-भाजपा विदर्भ विकास का दावा करती है, लेकिन फडणवीस के नेतृत्व की सरकार ने 5 वर्ष में भी मिहान का विकास नहीं किया। मिहान में निवेश नहीं बढ़ा। एक भी नया प्रकल्प नहीं आया। यहां की कंपनियां अन्य राज्यों में गईं। पटोले ने जोर देकर कहा-जड़ी बूटी वाले बाबा को जमीन देकर क्या पा लिया। विदर्भ की समस्याएं दूर किए बिना सरकार को नागपुर से बाहर नहीं जाने देंगे। पटोले ने कहा-सूरजागढ़ में बड़े पैमाने पर लौह खनिज हैं। यह खनिज 400 वर्ष तक काम में आ सकता है। प्रकल्प हुआ तो महाराष्ट्र के आर्थिक विकास को गति मिलेगी। भिलाई से भी बड़ा प्रकल्प तैयार किया जा सकता है, लेकिन यहां केवल लूटमार चल रही है। विदर्भ में सिंचाई प्रकल्पों में झुड़पी जंगल की बाधा रहती है। सूरजागढ़ में सैकड़ों पेड़ काटे जा रहे हैं। वन सरंक्षण कानून का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। शीत सत्र पर 150 करोड़ रुपए खर्च होता है। सूरजागढ़ की स्थिति सामने लाने के लिए कांग्रेस विधायक वहां जाएंगे।
Created On :   28 Dec 2022 8:01 PM IST